HDFC की नेटबैंकिंग और मोबाइल ऐप सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी बाधित, ग्राहक परेशान

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के ग्राहक लगातार दूसरे दिन बैंक के मोबाइल ऐप और नेटबैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने में असमर्थ रहे। सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद से ही नेटबैंकिंग और मोबाइल ऐप एक्सेस नहीं कर पाने के कारण ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

hdfc bank website and mobile app service down for two days

महीने के शुरुआती दिनों में लोग फोन, बिजली का बिल और अन्य जरूरी लेन-देन के लिए डिजिटल पेमेंट मोड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में एचडीएफसी बैंक की नेटबैंकिंग सर्विस और मोबाइल ऐप एक्सेस ना कर पाने से ग्राहक परेशान हैं। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत करनी शुरू कर दी तो बैंक की तरफ से ट्वीट किया गया।

बैंक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तकनीकी गड़बड़ी के कारण हमारे कुछ ग्राहकों को एचडीएफसी नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हमारे तकनीकी विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं, और हम उम्मीद करते हैं कि शीघ्र ही ये सेवाएं बहाल कर पाएंगे। इस बीच, ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए खेद है।'

बता दें कि सोमवार को भी बैंक की नेटबैंकिंग सेवा काफी देर तक बाधित रही, लेकिन देर रात तक ये सेवाएं बहाल नहीं हो पाईं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने जब नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया था, तब भी करीब 4-5 दिनों तक ग्राहकों को इस तरह की असुविधा का सामना करना पड़ा था। उस वक्त बैंक ने गूगल प्ले स्टोर से नेटबैंकिंग का पुराना ऐप हटा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+