HDFC Data Breach: एचडीएफसी बैंक की डिटेल्स 9 महीने तक हुई लीक! Darkweb पर बड़ा खुलासा
एचडीएफसी बैंक डाटा ब्रीच मामले में डार्कवेब पर बड़े खुलासे ने सबको चौंक दिया है। हैकर्स फोरम के एक यूजर ने डाउनलोड के लिए एचडीएफसी बैंक का 7.5 जीबी डेटा पोस्ट भी किया है।

HDFC Bank Data Breach: भारत में निजी क्षेत्र में बड़ा बैंक एचडीएफसी को लेकर कथित तौर पर डेटा उल्लंघन मामला आया है। एक अंडरग्राउंड हैकर फोरम के यूजर ने एचडीएफसी बैंक का 7.5 जीबी डेटा पोस्ट कर सबको चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैकर बैंक का डेटा नहीं बेच रहा था, बल्कि वो मुफ्त में शेयर कर रहा था। मामला सामने आने के बाद बैंकों में डेटा सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।
डार्कवेब (Darkweb) से डेटा डाउनलोड होने के बाद एचडीएफसी बैंक डेटा ब्रीच का पर्दाफाश का मामला सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक हैकर ने करीब 9 महीने तक संवेदनशील जानकारी लीक की। हालांकि लीक किए गए डेटा को डाउनलोड करने के लिए किसी भुगतान की जरूरत नहीं पड़ी। ऐसे में ये कहा गया कि हैकर ने डेटा बेचा नहीं बल्कि वो इसे मुफ्त में दे रहा था।
मामले में टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट में मुताबिक हैकर्स ने करीब 9 महीने तक बैंक अहम जानकारी ली। हैकर्स का दावा है कि एचडीएफसी बैंक के यूजर्स से संबंधित निम्नलिखित जानकारी का डेटा लीक है-
- पूरा नाम
- जन्म की तारीख
- आयु
- दूरभाष संख्या
- व्यक्तिगत ईमेल
- कार्य ईमेल
- वैवाहिक स्थिति
- लिंग,
- निवास का पता
- स्थायी पता
- पिन कोड
- शहर
- राज्य
- रोजगार जानकारी
- ऋण सूचना
- लेन-देन के तरीके
- क्रेडिट स्कोर
- एक्सपेरिमेंट स्कोर
- एलओएस आईडी
- लॉयलिटी कार्ड नंबर और कुछ अन्य जानकारी।












Click it and Unblock the Notifications