HDFC बैंक ने खाताधारकों को किया अलर्ट, कहा- 'मुंह बंद रखो', जानिए क्या है वजह

HDFC बैंक ने खाताधारकों को किया अलर्ट, कहा- 'मुंह बंद रखो', जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली, 16 नवंबर । अगर आपका बैंक खाता निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC में हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। बैंक ने खाताधारकों के लिए खास कैंपेन शुरू किया हैं, जिसमें उन्हें मुंह बंद रखने की सलाह दी जा रही है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को जागरुक करने के लिए 'Mooh Band Rakho' (मुंह बंद रखो) कैपेंन की दूसरी सीरीज शुर की है। इस कैपेंन के सेकंड एडिशन में बैंक ने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। बैंक ने इसे इंटरनैशनल फ्रॉड अवेयरनेस वीक 2021 के सपोर्ट में लॉन्च किया है और ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने क तरीके बताए हैं।

 HDFC Bank Campaign mooh Band Rakho, to save Customers from online fraud

HDFC का खास कैंपेन

एचडीएफसी बैंक ने लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए खास कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें बैंक की ओर से अगले 4 महीनों में 2000 से ज्यादा वर्कशॉप किए जाएंगे इस वर्कशॉप में बैंक के ग्राहकों को फाइनेंशियल फ्रॉड्स से बचने के तरीके बताया जाएगा। खाताधारकों को ये बताया जाएगा कि उन्हें किसी के साथ भी अपनी निजी जानकारी या अपने बैंक खाते से जुड़ी निजी जानकारी साझा नहीं करनी है।

Recommended Video

    HDFC बैंक के ग्राहकों को Froud से बचाएगा 'Muh Band Rakho' कैंपेन | वनइंडिया हिंदी
    HDFC Bank Campaign mooh Band Rakho, to save Customers from online fraud

    बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डिजिटल फ्रॉड्स के मामले में काफी बदलाव आया है। लोगों को वर्किंग टाइम में फोन किया जाता है। बंक के मुताबिक 65 से 70 प्रतिशत साइबर फ्रॉड्स क मामले और कॉल सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे के बीच आत हैं, ताकि लोग आसानी से विश्वास कर सकें कि फोन बैंक या बैंक के अधिकारी की ओर से आया है। HDFC की ऐनालिसिस रिपोर्ट के मुताबिक 80 से 85 प्रतिशत ग्राहक जो इस ऑनलाइन और डिजिटल फॉड का शिकार होते हैं उनकी उम्र 22 से 50 साल के बीच होती है। बैंक अपने इस कैंपेन के जरिए लोगों को जागरूक करना चाहता है कि उन्हें किसी से भी फोन पर या ईमेल के जरिए अपनी निजी जानकारी नहीं साझा करनी हैय़ कोई उनसे फोन पर पूछे तो उन्हें अपना मुंह बंद रखना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+