HDFC Bank Alert: 3 और 4 फरवरी को काम नहीं करेगा डेबिट,क्रेडिट कार्ड और नेट बैकिंग, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। HDFC Bank Debit Card, Credit Card service unavailable. अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े निजी सेक्टर के बैंक एचडीफसी( HDFC Bank) में है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल अगले दो दिन कुछ घंटों के लिए बैंक की डिजिटल सर्विस प्रभावित रहेगी, जिसे लेकर बैंक ने अपने खाताधारकों को संदेश भेजकर पहले से अलर्ट कर दिया है। HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को SMS, ईमेल भेजकर उन्हें जानकारी दी है कि 3 फरवरी और 4 फरवरी को कुछ घंटों के लिए बैंक की कुछ सेवाएं बाधित रहेगी, जिसका असर ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है।

HDFC बैंक ने खाताधारकों को भेजा संदेश
प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC ने अपने ग्राहकों को ईमेल और संदेश भेजकर अलर्ट किया है। ग्राहकों को भेजे संदेश में बैंक ने कहा है कि मेंटिनेंस एक्टिविटी के चलते बैंक की Debit-Credit Card की सर्विस कुछ देर के लिए बंद रहेगी। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी को रात के 02:00 बजे से लेकर 03:00 बजे तक एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड( HDFC Credit card) की सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान आप क्रेडिट कार्ड से कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं। इस दौरान किसी तरह का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे।

4 फरवरी को काम नहीं करेगी ये सर्विस
बैंक की ओर से भेजे गए संदेश के मुताबिक 4 फरवरी को रात 12.30 से लेकर सुबह के 5.00 बजे कर HDFC के डेबिट कार्ड की सेवाएं भी बाधित रहेंगी। इस दौरान आप न तो अपने डेबिट कार्ड की मदद से एटीएम से कैश निकाल पाएंगे और न ही कोई ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। बैंक ने अपने मेंटिनेंस शिड्यूल की जानकारी तक ग्राहकों को सचेत कर दिया है, ताकि लोग अपने जरूरी काम को इससे पहले निपटा लें।

HDFC के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के ऑडिट की जिम्मेदारी को लेकर RBI का फैसला
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के संपूर्ण आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के ऑडिट की जिम्मेदारी एक बाहरी कंपनी को सौंपी है। RBI के इस कदम से पता चलेगी कि बैंक का आई इंफ्रास्ट्रक्चर कितना सुरक्षित है। केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी क आईडी इंफ्रास्ट्रक्टर के ऑडिट की जिम्मेदारी एक बाहरी पेशेवर आईटी फर्म को सौंपी है वहीं आरबीआई ने बैंक को सभी डिजिटल बिजनेस जेनरेटिंग गतिविधियों के लॉन्च को रोकने के लिए कहा है। इसस पहले RBI ने एचडीएफसी को नया क्रेडिट कार्ड जारी करने स रोक दिया था।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications