Happiest Minds IPO: सुपरहिट हुआ हैपीएस्ट माइंड्स का IPO, ऐसे चेक करें अपने शेयर का अलॉटमेंट

Happiest Minds IPO: सुपरहिट हुआ हैपीएस्ट माइंड्स का IPO, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

नई दिल्ली। Happiest Minds allotment status. सूचना प्रोद्योगिकी कंपनी हैपीएस्ट माइंड ( Happiest Minds) ने पिछले हफ्ते ही अपना IPO लॉन्च किया था। कंपनी के आईपीओ (IPO) को रिटेल निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला। कंपनी ने 7 सितंबर से 9 सितंबर के बीच एपने इश्यू खोले थे। निवेशकों ने इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। अगर आपने भी इस कंपनी के आईपीओ लिए हैं और अपने शेयर का अलॉटमेंट देखना चाहते हैं तो इसे आसानी से चेक कर सकते हैं।

आईपीओ को मिला 151 गुना सब्सक्रिप्शन

आईपीओ को मिला 151 गुना सब्सक्रिप्शन

Happiest Minds के 700 करोड़ रुपए के आईपीओ को 151 गुना सब्सक्राइब किया गया है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक हैपीएस्ट माइंस के आईपीओ निवेशकों ने हाथोहाथ लिया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 165-166 रुपए का प्राइस बैंड रखा था। कंपनी आईपीओ में 110 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर और 3.56 करोड़ रु के ऑफर फॉर सेल के तहत जारी करेगी। अगर आपने भी हैपीएल्ट माइंड आईपीओ में निवेश किया है तो अपने शेयर के अलॉटमेंट को चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें शेयर का स्टेटस

ऐसे चेक करें शेयर का स्टेटस

आप बीएसई की वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाकर अपने शेयर के अलॉटमेंट की जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले इक्विटी का चयन करें। फिर हैपीएस्ट माइंड टैक्नोलॉजी का चुनाव करें। ब्रोकर से मिले एप्लीकेशन नंबर और अपना पैन नंबर दर्ज करें। फिर सर्च बजट को क्कि करें आपको अपने IPO के अलॉटमेंट की जानकारी मिल जाएगी। आपको बता दें कि इस आईटी कंपनी Happiest Minds की शुरुआत 2011 में हुई थी। इस कंपनी के कस्टमर US,UK, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट और कनाडा तक फैले हुए हैं।

 यहां भी चेक कर सकते हैं शेयर का आवंटन

यहां भी चेक कर सकते हैं शेयर का आवंटन

बीएसई की वेबसाइट के अलावा आप ipo.alankit.com पर जाकर भी अपने शेयर के अलॉटमेंट की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक पर जाकर Happiest Minds सेलेक्ट करने के बाद ड्रॉप डाउन में जाकर आपको ब्रोकर सके मिले अपने एप्लीकेशन नंबर और पैन कार्ड नंबर ( PAN Card) को फिल करना है। अगर आपके पास एप्लीकेशन नंबर नहीं है तो डीमैट अकाउंट नंबर डालकर भी आप चेक कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+