GST लागू, जानें कैसे आपकी लव लाइफ पर होगा इसका असर

टैक्स में फेरबदल का न केवल आपके बिल पर, आपकी जेब पर, आपके घर के बजट पर असर पड़ेगा, ब्लकि इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ने वाला है।

नई दिल्ली। आज आधी रात से जीएसटी यानी की इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम लागू होने जा जा रहा है। कल से पूरे देश में सिर्फ एक टैक्स लगेगा। कल से आपकी खरीददारी और आपके ट्रांजैक्शन पर लगने वाला टैक्स बदल जाएगा। इस टैक्स में फेरबदल का न केवल आपके बिल पर, आपकी जेब पर, आपके घर के बजट पर असर पड़ेगा, ब्लकि इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ने वाला है। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे GST आपकी लव लाइफ को प्रभावित करने वाला है।

 सस्ता हो जाएगा डिनर डेट

सस्ता हो जाएगा डिनर डेट

अगर आप अपने पार्टनर को डिनर डेट या रेस्टोरेंट में ले जाने के शौकीन है तो कल से ऐसा करना आपके लिए किफायती होगा। कलप से जीएसटी लागू हो जाने के बाद आपने पार्टनर को फाइव स्टार और लक्जरी होटलों में ले जाने पर आपकी जेब कम ढ़ीली होगी, क्योंकि जीएसटी लागू होने के बाद इन होटलों के बिलों पर आपको 28 फीसदी के बजाए सिर्फ 18 फीसदी टैक्स देना होगा। वहीं अगर आप अपने पार्टनर को नॉन एसी रेस्टोरेंट में ले जाते हैं को वहां आपको अब सिर्फ 12 फीसदी जीएसटी देना होगा।

 फिल्में दिखाना होगा सस्ता

फिल्में दिखाना होगा सस्ता

कल से अपने पार्टनर को फिल्में दिखाना भी आपके लिए सस्ता होगा। जीएसटी लागू होने के बाद 100 रुपये के टिकट पर GST 28 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है। वहीं मल्टीप्लेक्स में आपको अधिकतम 28 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

 कंडोम पर नहीं लगेगा टैक्स

कंडोम पर नहीं लगेगा टैक्स

कल से गर्भ निरोधक दवाओं और कंडोम्स पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। सरकार ने कंडोम और गर्भनिरोधक जैसी चीजों पर से टैक्स हटा दिया है।

 होटल बुकिंग हुई सस्ती

होटल बुकिंग हुई सस्ती

जीएसटी लागू होने के बाद आपकी विदेश यात्रा से लेकर होटल बुकिंग भी सस्ती हो जाएगी। होटल में कमरा बुकिंग पर आपको 21.3 फीसदी के बजाए अब सिर्फ 18 प्रतिशत टैक्स चुकाना होगा। जबकि 1000 से 2500 रुपये के कमरों पर 12 फीसदी जीएससी और 7500 रुपये तक के कमरों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+