सभी राज्यों की मिली सहमति, 1 जुलाई से GST लागू होना पक्का
इस मीटिंग में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने 1 जुलाई को जीएसटी लागू करने के लिए सहमति दे दी है। इस मीटिंग की अध्यक्षता वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी।
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल ने शनिवार को मीटिंग के बाद कई ट्रांजिशन और रिटर्न्स से जुड़े बहुत से नियमों पर मंजूरी दे दी है। हालांकि, आज की मीटिंग के बाद भी अभी सोने समेत कुल 6 चीजों पर टैक्स तय नहीं किया जा सका है।

सभी राज्यों की सहमति
इस मीटिंग में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने 1 जुलाई को जीएसटी लागू करने के लिए सहमति दे दी है। इस मीटिंग की अध्यक्षता वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी। उन्होंने कहा कि मीटिंग में कई नियमों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी भी दी गई।

क्या हैं जीएसटी की दरें?
आपको बता दें कि पिछले महीने ही काउंसिल ने 1200 प्रोडक्ट और करीब 500 सेवाओं पर जीएसटी की दरें तय की थीं। जीएसटी को चार स्लैब में बांटा गया है। इसमें 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स के स्लैब हैं। इसमें अधिक जरूरी चीजों को 5 फीसदी टैक्स के दायरे में रखा गया है, जबकि काफी कम जरूरी या फिर लग्जरी चीजों को 28 फीसदी टैक्स के दायरे में रखा है।

किन चीजों पर हुई आज की मीटिंग?
आज की मीटिंग मुख्य रूप से सोने, टेक्सटाइल और फुटवियर समेत 6 चीजों पर टैक्स की दरें तय करने के लिए रखी गई थी। यह 15वीं मीटिंग थी। आपको बता दें कि हाल ही में कारोबारियों ने सरकार से क्रेडिट लिमिट भी बढ़ाने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications