कोर सेक्टर को झटका, अप्रैल में आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन रिकॉर्ड 38 फीसदी घटा

नई दिल्ली। अप्रैल 2020 में 8 बुनियादी क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट आई है। कोर सेक्टर ग्रोथ में अप्रैल में 38.1 फीसदी घटी है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए हैं। देशभर में कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन की वजह से कोयला, सीमेंट, स्टील, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी, क्रूड ऑयल आदि के ग्रोथ में काफी कमी देखी गई है। इससे पहले मार्च 2020 में आठ कोर सेक्टर के उत्पादन में 9 फीसदी की गिरावट आई थी।

 growth rate Index of Eight Core Industries for April 2020 declined by 38.1 precent

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल महीने के दौरान प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 19.9 फीसदी की भारी गिरावट आई है और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में 24.2 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान उर्वरक के उत्पादन में 4.5 फीसदी और सीमेंट के उत्पादन में 86 फीसदी की गिरावट है। अप्रैल में बिजली के उत्पादन में 22.8 फीसदी की गिरावट आई है।

आठ बुनियादी उद्योग- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली हैं। मार्च 2020 में 8 बुनियादी क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 6.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। 8 बुनियादी क्षेत्रों की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 40.27 फीसदी हिस्सेदारी है। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कोर सेक्टर ने 0.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी और वित्त वर्ष 2018-19 में 4.4 फीसदी रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+