अब 1 कॉल पर आपकी शिकायत होगी दर्ज, पोस्टल सर्विसेज के लिए टोल फ्री नबंर जारी
नई दिल्ली। अगर आप पोस्ट ऑफिस की सर्विस से परेशान है। आपकी चिट्ठी या मनीऑर्डर वक्त पर नहीं पहुंच रहा या कोई भी और शिकायत हो तो अब आपको सिर्फ 1 नबंर डायल करना होगा। पोस्टल सर्विसेज से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए अब आपको कहीं दौड़ने-भागने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब इसके लिए टोल फ्री नबंर की शुरूआत कर दी गई है। पोस्टल डिपॉर्टमेंट ने लोगों की शिकायतों के लिए, उनके सुझावों के लिए सोमवार को एक टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। आपके घर चलकर आएगा ATM, घर बैठे निपटाएं बैंक का काम

पोस्टल सर्विसेज के लिए टोल फ्री नबंर
- पोस्टल डिपॉर्टमेंट ने टोल फ्री नंबर '1924' जारी किया गया है।
- इस नबंर पर फोन कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- आपकी शिकायत का निपटारा 1 दिन के अंदर होता।
- फिलहाल ये सर्विसेज 3 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम में शुरू की गई है।
- जल्द ही इसे 8वीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में लांच किया जाएगा। अब भारतीय डाक विभाग जारी करेगा डेबिट कार्ड
अभी 24 घंटे सेवा नहीं
- अभी ये हेल्पलाइन सिर्फ 12 घंटे काम करेगा।
- रविवार को ये हेल्पलाइन नबंर काम नहीं करेगा।
- सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक आप फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कैसे कर सकते है इस्तेमाल
- 1924 नबंर पर फोन कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- प्रतिनिधि से बात करने के बाद आपको 11 अंकों का एक नबंर दिया जाएगा।
- इस नबंर से आप अपनी शिकायत की स्थिति जान सकेंगे।
- 24 घंटे में शिकायत का निपटारा नहीं होने पर आप वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications