अनिल कुमार शर्मा बनाए गए भारतीय स्टेट बैंक के निदेशक
भारत सरकार ने रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार शर्मा को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निदेशक मंडल में निदेशक के पद पर नामित किया है।
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। भारत सरकार ने रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार शर्मा को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निदेशक मंडल में निदेशक के पद पर नामित किया है।

स्टेट बैंक ने इस संबंध में वित्तीय सेवाओं के विभाग के 13 अप्रैल 2021 की अधिसुचना का हवाला देते हुए कहा कि, 'केंद्र सरकार ने आरबीआई के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से एसबीआई के निदेशक मंडल में निदेशक के तौर पर नामित किया है। वह इस पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे।' स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा की अध्यक्षता वाले इस बैंक के केन्द्रीय निदेशक मंडल में 13 सदस्य शामिल है। बैंक की वेबसाइट में यह जानकारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications