सरकार ने दी एसएमएस के जरिए निल जीएसटी रिटर्न भरने की सुविधा, 22 लाख कारोबारियों को होगा फायदा

नई दिल्ली। सरकार ने जीएसटी रिटर्न भरने के लिए एक और सुविधा दी है। मंगलवार को सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि आज से कारोबारी एसएमएस के जरिये निल जीएसटी रिटर्न भर सकते है। एक विशेष नंबर पर एसएमएस कर रिटर्न भरा जा सकेगा। सरकार के इस फैसले से करीब 22 लाख रजिस्‍टर्ड टैक्‍सपेयर को राहत मिलेगी।

Recommended Video

    GST Return भरना हुआ आसान, अब SMS से भरिये Nil GST | वनइंडिया हिंदी
    5 अंकों वाले नंबर से मिलेगी सुविधा

    5 अंकों वाले नंबर से मिलेगी सुविधा

    करदाताओं को जीएसटी पोर्टल पर लॉग इन करने की जरूरत अब नहीं होगी। एसएमएस के जरिए निल फॉर्म GSTR-3B दाखिल करने की कार्यक्षमता को तत्काल प्रभाव से जीएसटीएन पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। जिससे एसएमएस के माध्यम से कारोबारी NIL रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। कारोबारियों को एसएमएल से जीएसटी भरने की यह सुविधा 5 अंकों वाले एक विशेष मोबाइल नंबर के जरिए मिलेगी।

    एसएमएस से ऐसे दाखिल होगा रिटर्न

    एसएमएस से ऐसे दाखिल होगा रिटर्न

    जीएसटी की वेबसाइट के मुताबिक कारोबारी निल जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए 14409 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। टैक्सपेयर को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में NIL टाइप करने के बाद स्पेस देकर अपना GST नंबर लिखना होगा फिर स्पेस देते हुए 3 बी लिखना होगा। यह SMS नए जारी किए जाने वाले 5 अंकों के विशेष नंबर पर भेजना होगा। मैसेज भेजने पर कारोबारी के जीएसटी रजिस्ट्रेशन के दौरान रजिस्टर्ड किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसकी पुष्टि करते ही कारोबारी का रिटर्न दाखिल हो जाएगा।

    अब जीएसटी पोर्टल पर लॉग-इन की जरूरत नहीं

    अब जीएसटी पोर्टल पर लॉग-इन की जरूरत नहीं

    अभी तक कारोबारियों को जीएसटी की मासिक रिटर्न दाखिल करने के लिए हर बार कॉमन पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होता है। एसएमएस के जरिए इस सुविधा को एक्टिवेट करने के बाद करदाताओं को निल जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए जीएसटी पोर्टल पर लॉग-इन की जरूरत नहीं होगी केवल एसएमएस के माध्यम से रिटर्न दाखिल किया जा सकेगा। बता दें कि वितमंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी परिषद की 40वीं बैठक 12 जून को होने जा रही है। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। बैठक से पहले ये बड़ा फैसला सरकार ने लिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+