जल्द आपके हाथों में होगा 75 रु का सिक्का! जानिए इस सिक्के की खासियत
नई दिल्ली। अब तक हमने 10 रुपए का सबसे बड़ा सिक्का देखा है,लेकिन जल्द ही आपके हाथों में 75 रुपए का सिक्का होगा। हैरान होने की जरूरत नहीं है। सरकार जल्द 75 रुपए का नया सिक्का लाने पर विचार कर रही है।
केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपए का नया सिक्का जारी करने का ऐलान किया। आपको बता दें कि ये सिक्का स्मारक सिक्का होगा,यानी सरकार 75 रुपए का कोमेमोरेटिव कॉइन जारी करने का ऐलान किया है। इसका मतलब ये कि इस सिक्का का आप इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ये सिक्का केवल स्मारक के तौर पर जारी किया जाएगा। इस बारे वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भले ही सिक्का आम इस्तेमाल में न आए, लेकिन इस सिक्के के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

75 रुपए के सिक्के में क्या होगा खास?
सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से पहली बार पोर्ट ब्लेयर में 30 दिसंबर, 1943 को पहली बार तिरंगा फहराया था। तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपए का नया सिक्का जारी करने का ऐलान किया। इस सिक्के की खास बात ये है कि ये एक स्मारक सिक्का होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक 75 रुपए के इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल और जिंक होगी।

सिक्के पर होगी इनकी चित्र
इस सिक्के के एक ओर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र होगी, दूसरी ओर 75 अंक छपा होगा। इस सिक्के का इस्तेमाल आम जीवन में नहीं किया जाएगा।

पहली बार फहराया था झंडा
इस सिक्के को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर पर पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर सरकार ये सिक्का जारी कर रही है। केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट इस खास मौके के लिए 75 रुपए के इस सिक्के को तैयार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications