डाकघर की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर पर बड़ी खबर, सरकार ने दी राहत
नई दिल्ली, जुलाई 01: कोरोना महामारी से आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे छोटे निवेशकों को सरकार ने ब्याज दर पर राहत दी है। सरकार ने जुलाई-अगस्त-सितंबर 2021 तिमाही के लिए डाकघर की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है यानि की कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही छोटी बचत की ब्याज दरें अप्रैल से जून 2021 की तिमाही के समान ही रहेगी। गिरती ब्याज दर को देखते हुए डाकघर की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव ना होना मध्यमवर्गीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को तिमाही आधार पर सरकार की ओर से संशोधित किया जाता है। लेकिन इस बार विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर पुरानी ब्याज दरें एक जुलाई से सितंबर 2021 तक लागू रहने वाली हैं। यानि की पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और डाकघर योजनाओं की ब्याज दरों में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। इसमें किसी भी योजना पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया। दरअसल, वित्त वर्ष की प्रत्येक तिमाही की शुरुआत में सरकार अगले तीन महीनों के लिए डाकघर की योजनाओं पर ब्याज दरें निर्धारित करती है।
हालांकि अगर कोई बदलाव होता है तो भी नई दरें सभी डाकघर योजनाओं के सभी निवेशकों पर लागू नहीं होती हैं। एनएससी, केवीपी, सावधि जमा और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) के लिए परिपक्वता तक निवेशकों के लिए ब्याज दर तय रहती है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), किसान विकास पत्र (केवीपी), समय-जमा, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) आदि योजना पिछली तिमाही अप्रैल-मई-जून 2021 के समान दर की पेशकश जारी रखेंगे।
जानिए किस बचत योजना पर कितनी ब्याज दर
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष जबकि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दर 7.4 प्रतिशत प्रतिवर्ष है।
- सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर पीपीएफ से भी ज्यादा 7.6 प्रतिशत ब्याज सालाना ब्याज मिलता है।
- इसके अलावा वरिष्ठ नागिरक बचत योजना के तहत 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
- वहीं पोस्ट ऑफिस बचत योजना पर 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी ब्याज दर मिलती है।
- NSC में सालाना ब्याज 6.8 फीसदी है। मंथली इनकम स्कीम में 6.6 फीसदी है












Click it and Unblock the Notifications