Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भीम ऐप से कमाई हो जाएगी दोगुनी से ज्यादा, जानिए कैसे

नई दिल्ली। मोदी सरकार की तरफ से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भीम (BHIM) ऐप लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस ऐप के साथ रेफेरल बोनस स्कीम भी शुरू की थी, ताकि लोग इस ऐप को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। अब सरकार भीम ऐप के रेफेरल बोनस को बढ़ाने पर विचार कर रही है।

ढाई गुना बढ़ेगा रेफेरल बोनस

ढाई गुना बढ़ेगा रेफेरल बोनस

जब मोदी सरकार की तरफ से भीम ऐप लॉन्च किया गया था तो उस समय ऐप के रेफेरल बोनस के तौर पर 10 रुपए निर्धारित किए गए थे। यानी अगर आप किसी को यह ऐप रेफर करते हैं और वह शख्स भी उसे अपने फोन में डाउनलोड कर लेता है, तो आपको 10 रुपए मिलेंगे। अब सरकार इस राशि को 10 रुपए से बढ़ाकर 25 रुपए करने पर विचार कर रही है।

क्यों बढ़ा रहे हैं रेफेरल बोनस?

क्यों बढ़ा रहे हैं रेफेरल बोनस?

रेफेरल बोनस को बढ़ाए जाने पर विचार किए जाने की बात खुद नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) की तरफ से वित्त मंत्रालय को कही गई है। दरअसल, मौजूदा रेफेरल सिस्टम ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रहा है, इसलिए अब सरकार ने इसे बढ़ाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। सरकार अब ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अधिक रेफेरल बोनस देना चाहती है।

क्या है भीम एप?

क्या है भीम एप?

इस ऐप को NPCI ने बनाया है, जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI पर काम करता है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है, जिसके जरिए आसानी से डिजिटल भुगतान किया जा सकता है। यूं तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है, लेकिन बैंक यूपीआई और आईएमपीएस फीस ले सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+