बिना SIM कार्ड बदले ही बदल सकेंगे नंबर, eSIM को मिली मंजूरी, जानें क्या होंगे फायदे?
नई दिल्ली। हम आप जब भी फोन नंबर बदलते हैं तो उसके लिए हमें अपना सिम कार्ड बदलना होता है। हर कंपनी का अलग-अलग सिम कार्ड होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आपको अपना नंबर बदलने के लिए अब सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी। बिना सिम कार्ड बदले ही आप अपना नंबर बदल सकते हैं। दरअसल डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम ने eSIM को मंजूरी दे दी है। अब आपको नया कनेक्शन लेने के लिए हर बार सिम लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बिना सिम कार्ड बदल सकेंगे नंबर
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने मोबाइल कंपनियों को एम्बेडिड SIMs (eSIM) की इजाजत दे दी है। ये eSIMs आपको मोबाइल हैंडसेट में ही लगा होगा। हर बार नंबर बदलने के लिए आपको सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल में एम्बेड सिम को सर्विस प्रोवाइडर अपटेड करते जाएंगे। जब आप नया कनेक्शन लेने तो सर्विस प्रोवाइडर डिटेल अपडेट कर देगा। फिर आप जब अपनी सर्विस बदलेंगे तो नई मोबाइल कंपनी उसी सिम को अपडेट कर देगी और बिना सिम बदले ही फोन चालू हो जाएगा।

9 के बजाए ले सकेंगे 18 सिम कार्ड
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने ग्राहकों को थोड़ी और राहत दी है। कंपनी ने आब लोगों के सिम लेने की संख्या बढ़ा दी है। अब आप 9 के बजाए 18 सिम तक ले सकते हैं। डॉट के मुताबिक 9 सिम ग्राहक स्लॉट वाले फोन के लिए और 9 सिम M2M कम्युनिकेशंस के लिए ले सकेगा। डॉट ने नई तकनीक एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंडटी मॉड्यूल के तहत सिंगल और मल्टीपल प्रोफाइल यूज वाले सिम जारी किए जा सकेंगे। आप अपनी मर्जी से अपने लिए सही सिम का चुनाव कर सकेंगे।

डॉट ने जारी की गाइडलाइन
डॉट ने इसके साथ ही गाइडलाइन भी जारी की है। इसे जियो और एयरटेल के बीच एप्पल वॉच विवाद के पांच दिन बाद जारी किया गया है। एप्पल वॉच इस्तेमाल करने वाले अब बिना सिम बदले मोबाइल कंपनी चेंज कर सकेंगे।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications