Google से you tube तक, किस जाति से हैं दुनिया की टॉप 7 कंपनियों को चलाने वाले भारतीय CEO? कितनी है संपत्ति
Indian CEO Caste List: दिल्ली AI समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कहा था कि भारत सिर्फ ग्लोबल इनोवेशन में हिस्सा नहीं लेता, बल्कि उसको लीड करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि Alphabet Inc (गूगल की पैरेंट कंपनी), Microsoft, IBM, Adobe, Palo Alto Networks और Chanel जैसी ग्लोबल कंपनियों की कमान भारतीय मूल के CEO के हाथ में है।
ऐसे में सवाल उठता है कि इन दिग्गज कंपनियों को चलाने वाले भारतीय CEO किस सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं और उनकी संपत्ति कितनी है। आइए जानते हैं गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीइओ सुंदर पिचाई से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला समेत दुनिया की 7 बड़ी कंपनियों को चलाने वाले सीईओ के बारे में।

1️⃣सुंदर पिचाई का सफर (Sundar Pichai Caste)
सुंदर पिचाई तमिल ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उन्होंने 2017 में अल्फाबेट की कमान संभाली। साल 2022 में उन्हें 22.6 करोड़ डॉलर का बड़ा पैकेज मिला था। उनकी कुल संपत्ति करीब 10 हजार करोड़ रुपये आंकी जाती है। साधारण परिवार से निकलकर सिलिकॉन वैली के शीर्ष पर पहुंचना उनकी सबसे बड़ी पहचान है। सुंदर पिचाई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भी आए थे।

2️⃣सत्या नडेला का सफर (Satya Nadella Caste)
सत्या नडेला तेलुगु ब्राह्मण पृष्ठभूमि से हैं। 1992 में कंपनी ज्वाइन की और 2014 में CEO बने। 2021 में उन्हें चेयरमैन भी बनाया गया। 2024 में उनकी सालाना सैलरी लगभग 680 करोड़ रुपये बताई गई। उनकी नेट वर्थ भी करीब 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास है।

3️⃣यूट्यूब के नील मोहन की जाति (Neal Mohan Caste Background)
Neal Mohan का जन्म लखनऊ में हुआ और वे भी ब्राह्मण परिवार से आते हैं। 2023 में उन्हें YouTube का CEO बनाया गया। उन्हें हर महीने करीब 3.1 करोड़ रुपये मिलते हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1,242 करोड़ रुपये बताई जाती है।

4️⃣शांतनु नारायण की जाति (Shantanu Narayen Caste Net Worth)
तमिलनाडु के हिंदू ब्राह्मण परिवार में जन्मे Shantanu Narayen 2007 से एडोब की कमान संभाल रहे हैं। उनका सालाना पैकेज करीब 256 करोड़ रुपये है। उनकी नेट वर्थ लगभग 3,800 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

5️⃣अरविंद कृष्ण की जाति (Arvind Krishna Caste Salary)
Arvind Krishna उत्तराखंड में जन्मे और तेलुगु ब्राह्मण परिवार से जुड़े बताए जाते हैं। 2020 में CEO बने और 2021 से चेयरमैन की भूमिका में भी हैं। उन्हें सालाना लगभग 165 करोड़ रुपये मिलते हैं। उनकी संपत्ति करीब 8.27 करोड़ डॉलर बताई जाती है।

6️⃣संजय झा की जाति (Sanjay Jha Caste Net Worth)
संजय झा बिहार से संबंध रखते हैं और ब्राह्मण पृष्ठभूमि से आते हैं। Motorola Mobility में उनकी सैलरी करीब 2.93 करोड़ डॉलर सालाना बताई जाती है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.17 अरब डॉलर यानी 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है।

7️⃣निकेश अरोड़ा और साइबर सिक्योरिटी (Nikesh Arora Caste Net Worth)
निकेश अरोड़ा पंजाबी हिंदू समुदाय से हैं। 2018 से Palo Alto Networks की कमान संभाल रहे हैं। 2026 की शुरुआत तक उनकी संपत्ति करीब 1.5 अरब डॉलर यानी 12,400 से 12,600 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।

लीना नायर की वैश्विक पहचान (Leena Nair Caste Net Worth)
लीना नायर केरल मूल के परिवार से आती हैं और नायर समुदाय से जुड़ी मानी जाती हैं। नायर केरल के क्षत्रिय समाज से आते हैं। 2022 में Chanel की ग्लोबल CEO बनीं। उनकी कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर से अधिक यानी करीब 340 से 362 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।

दुनिया की शीर्ष टेक और लग्जरी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे ये भारतीय मूल के CEO अलग अलग राज्यों और सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं। इनकी कहानियां बताती हैं कि भारतीय प्रतिभा ने ग्लोबल कॉरपोरेट दुनिया में गहरी छाप छोड़ी है। उनकी संपत्ति अरबों में है, लेकिन उससे भी बड़ी उनकी उपलब्धि है विश्व स्तर पर नेतृत्व की पहचान।












Click it and Unblock the Notifications