Google का 21वां हैप्पी बर्थडे आज, बनाया खास Doodle
नई दिल्ली। आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है, इस खास मौके को गूगल ने काफी रोचक ढंग से सेलिब्रेट किया है। डूडल में 27 सितंबर 1998 की तारीख के साथ एक डेस्कटॉप कंप्यूटर को दिखाया गया है। कंप्यूटर की स्क्रीन पर पुराने लोगो के साथ गूगल का सर्च का पेज दिख रहा है। धुंधले से बने इस कैरिकेचर में उस दौर के कंप्यूटर के अलावा माउस और प्रिंटर भी हैं।
आज 21वां बर्थ-डे मना रहा है Google
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की स्थापना सितंबर 1998 को दो दोस्तों Larry Page और Sergey Brin ने की थी। लैरी और सर्जेई कैलिफॉर्निया की स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी से Ph.D के छात्र थे। अपने 15वें जन्मदिन पर गूगल ने खुद कहा था कि कंपनी को नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब है लेकिन ऑफिसियल रजिस्ट्रेशन की वजह से कंपनी 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मानती है।
यह पढ़ें: Kapil Sharma Show: OMG ऋतिक रोशन को मिले शादी के 30,000 प्रस्ताव, एक्टर ने खुद खोला राज
स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी
शुरुआत में गूगल वेबसाइट के लिए स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट में एक पेज बनाया गया था। खास बात ये है कि सर्च इंजन गूगल का नाम का नाम 'Googol' शब्द की गलत स्पेलिंग के कारण रखा गया। डोमेन नाम के तौर पर Google.com को 15 सितंबर, 1997 के दिन रजिस्टर कराया गया था।
'बर्निंग मैन फेस्टिवल'
गूगल का पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' पर 1998 में बनाया गया था। मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को नया रूप दिया। यह एक गेम के रूप में था। यह गेम Pac-Man वीडियो गेम के 30 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया था।
यह पढ़ें: #MeToo: भारत लौटीं तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, कहा-जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा लड़ती रहूंगी