SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, इस नियम में हुआ बदलाव, 42 करोड़ ग्राहकों पर असर

SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, इस नियम में हुआ बदलाव, 42 करोड़ ग्राहकों पर असर

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर हैं। बैंक ने अपने नियम में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर SBI के 42 करोड़ खाताधारकों पर होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देश के बाद एसबीआई ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर के नियम में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग में NEFT और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर पर से चार्ज हटा लिया है। यानी SBI के खाताधारकों को अब ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। बैंक ने 1 जुलाई 2019 से ये फैसला लागू कर दिया है।

 SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर

SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर

एसबीआई ने 1 जुलाई से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने पर चार्ज को खत्म कर दिया है। बैंक ने रिजर्व बैंक ने 6 जून को द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैंकों को दिए गए दिशानिर्देश को मानते हुए 1 जुलाई से NEFT और RTGS सर्विस पर सभी चार्ज खत्म कर दिए हैं। RBI के इस फैसले के बाद इंटरनेट बैंकिंग सस्ती होने की बात कही जा रही है।

 क्या होता है RTGS और NEFT?

क्या होता है RTGS और NEFT?

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आप घर बैठे-बैठे फंड एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं। ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के जरिए आप 2 लाख रुपए से ज्यादा अमांउट एक खाते से दूसरे खाते में तत्काल ट्रांसफर कर सकते हैं। जबकि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) के जरिए आप 1 रुपए से लेकर 10 लाख रुपये तक की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। SBI के नए निर्देश के बाद अब आप 1 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए का फंड बिना कोई चार्ज दिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

 क्या होता है IMPS

क्या होता है IMPS

IMPS के जरिए आप फंड तुरंत बिना बेनिफीशियरी अकाउंट में फंड ट्रांसउर कर सकते हैं। आपको बता दें कि SBI ने NEFT व RTGS को चार्ज से मुक्त किया है लेकिन IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर करने पर आपको अभी भी चार्ज देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+