गुड न्यूज: वेडिंग सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में आई तेजी का असर रहा कि सोने की खरीदारी में भारी गिरावट आई। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सोने की डिमांड और उसकी खरीदारी में पिछले तीन सालों के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा की गिरावट आई है। सोने की मांग कम होने के पीछे एक सबसे बड़ा कारण सोने की ऊंची कीमत है। हालांकि वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले आपके लिए अच्छी खबर आई है। सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में नंवबर में पहली बार सोने की कीमत में गिरावट आई है। मंगलवार को सोने की कीमत में 101 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
सोना हुआ सस्ता
शादियों का सीजन शुरू होने पहले सोने की कीमत में गिरावट आई। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 101 रुपए की गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मज़बूती का असर सोने की कीमत पर पड़ा। वहीं वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर भारत में भी सोने की कीमत पर पड़ा और सोना सस्ता हो गया। मंगलवार को सोने की कीमत में 101 रुपए की गिरावट आई और सोना 39213 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। मंगलवार को चांदी की कीमत 29 रुपए गिर गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 29 रुपए गिरकर 47,583 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी की कीमत में 245 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
सोने से मोह हुआ भंग
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों का सोने से मोह भंग हो चुका है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत में सोने की डिमांड में 32 फीसदी की गिरावट आई और सोने की डिमांड घटकर 123.9 टन पर आ गई है। सोने की ऊंची कीमत की वजह से सोने की डिमांड 3 साल में सबसे कम डिमांड है। स्थानीय सर्राफा बाजार की बात करें तो सितंबर में सोने का भाव 39,011 रुपए प्रति दस ग्राम पर था , जो अब 38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की ऊंची कीमत ने सोने की खरीदारी पर असर डाला।