Gold Rate: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, चांदी में 1149 रुपए का बड़ा उछाल, जानें सोने का आज का रेट
Gold Rate: सोने की गिरावट में लगा ब्रेक, चांदी में 1149 रुपए का बड़ा उछाल, जानें सोने का आज का रेट
नई दिल्ली। Gold Rate in India. सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी आई और चांदी के दाम 1149 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। आज देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 135 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी से ऊपर चढ़ा, तो वहीं चांदी की कीमत 61308 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना हुआ महंगा
सोने की कीमत में आज तेजी आई। शुक्रवार को सोने के दाम 135 रुपए की तेजी आई और सोना बढ़कर 50798 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1149 रुपए का बडा उछाल आया और चांदी की कीमत आज 61308 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है। सोना 3 दिन में 800 रुपए तक नीचे लुढ़क गया, जबकि चांदी के भाव में 3033 रुपए तक की गिरावट आई।
कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट आई। देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत का औसत मूल्य यहां प्रकाशित किया जाए। वेबसाइट पर प्रकाशित सोने -चांदी की कीमत के मुताबिक आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 50663 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 50798 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 50595 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 91.6 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
चांदी की कीमत
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई। आज चांदी की कीमत 1149 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आज चांदी की कीमत 60159 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 61308 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से चांदी की कीमत में गिरावट जारी है।