खुशखबरी: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में मामूली बढ़त, खरीदारी से पहले जानिए आज का Gold Rate
खुशखबरी: सोना हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानिए आज का Gold Rate
नई दिल्ली। अगर आप सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सोमवार को सोने की कीमत में तेजी आने के बाद मंगलवार को सोना धड़ाम हो गया। कीमत में गिरावट आई है। जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी में मामूली बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार 14 जुलाई को सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज सोना जहां गिरकर 49250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 13 रुपए की मामूली बढ़ आई और चांदी 51793 रुपए पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोना 77 रुपए सस्ता हो गया और कीमत गिरकर 49250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में गिरावट देशभर के सर्राफा बाजार में देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 14 जुलाई को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर डालते हैं। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन और ज्वैलर्स एसोसिएशन देशभर के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट प्रकाशित करती है। इस वेबसाइट पर दी गई कीमत के मुताबिक 14 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 49250 रुपए प्रति 10ग्राम हो गई तो वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 49050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.

चांदी में मामूली बढ़त
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 45110 रुपए प्रति 10 ग्राम गो गया। वहीं 18 कैरेट के सोने की कीमत 46 रुपए नीचे गिरकर 36935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहींचांदी की कीमत में 13 रुपए की मामूली बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को चांदी की कीमत 51793 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने में तेजी रहेगी बरकरार
आपको बता दें कि बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में अभी तेजी जारी रहेगी। जानकारों के मुताबिक जब तक दुनिया में कोरोना संक्रमण हैं तब तक सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी। केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर के मुताबिक कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण शेयर बाजार में मंदी की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे हैं। केडिया के मुताबिक सोने के दाम तभी गिरेंगे, जब मार्केट में कोई कोरोना की वैक्सीन आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications