Jio यूजर्स के पास करोड़पति बनने का मौका, घर बैठे करना होगा ये काम,जानिए क्या है स्कीम?
नई दिल्ली। अगर आप Jio यूजर्स हैं तो आपके पास करोड़पति बनने का मौका है। आप घर बैठे-बैठे अपने जियो नंबर की मदद से लाखों का इनाम जीत सकते हैं। इतना ही नहीं आपको टीवी पर आने का मौका भी मिल सकता है। दरअसल सोनी पर प्रसारित होने वाला कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का दसवां सीजन आज से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में Jio यूजर्स के लिए इनाम जीतने का खास मौका है। Jio यूजर्स घर बैठे- बैठे इनाम जीत सकते हैं। अगर आप भी जियो के कस्टमर्स हैं तो पढ़ें कि कैसे आप घर बैठे-बैठे लाखों का इनाम जीत सकते हैं।

Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर
जियो यूजर्स को आज से इनाम जीतने का मौका मिल रहा है। आज से कौन बनेगा करोड़पति के दसवें सीजन की शुरुआत हो रही है। इस शो के जरिए जियो यूजर्स घर बैठे-बैठे इनाम पा सकते हैं। जियो यूज र्स जियो केबीसी पे एलॉग के जरिए इनाम जीत सकते हैं। पिछली बार की तरह KBC कार्यक्रम के दौरान अपने फोन पर मोबाइल पर Jiochat App के जरिए सवालों के जवाब देकर न केवल इनाम जीतने का मौका मिलेगा बल्कि आप हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं और स वालों के जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं।

कैसे जीत सकते हैं इनाम
जियो के जरिए कौन बनेगा करोड़पति खेलने के लिए आपको अपने मोबाइल पर Jiochat App डाउनलोड करना होगा। उसके बाद नाम, जन्मतिथि और फोटो देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऐसा करने के बाद ही आप सवालों के जवाब दे सकेंगे। जिसके बाद सही जवाब देने वाले उपभोक्ताओं को अंक दिए जाएंगे और उन अंकों के आधार पर ही हॉट सीट के लिए बुलावा दिया जाएगा। आपको बता दें कि जियो जैकपॉट सवाल एक साथ 30 लाख यूजर्स घर बैठे खेल सकते हैं।

जियो के अलावा इन लोगों के पास भी मौका
ऐसा नहीं है कि केबीसी में इनाम जीतने का मौका सिर्फ और सिर्फ जियो यूजर्स के पास है। सिर्फ Jio KBC Play Along ऑफर सिर्फ Jio उपभोक्ताओं के लिए है। बाकी मोबाइल फोन यूजर्स SMS, कॉल, KBC मोबाइल एप, वेबसाइट या IVR सिस्टम और सोनी लीव एप की मदद से शो के दौरान लाइव खेलकर इनाम जीत सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications