Indian Railway: रेलवे कर्मचारियों के लिए बंपर खुशखबरी, मिलेगा 78 दिनों का बोनस, सरकार ने दी मंजूरी
Indian Railway: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस, सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय रेल के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। फेस्टिव सीजन में केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस को मंजूरी दे दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस यानी पीएलबी को मंजूरी दे दी है।

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा
कैबिनेट बैठक में सरकार ने भारतीय रेलवे के 11 लाख से ज्यादा नॉन-गेजेटेड कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 78 दिनों के बोनस को मंजूरी दे दी। सरकार के इस फैसले से जहां रेलवे कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त पैसा आएगा तो वहीं सरकारी खजाने पर 2000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। सरकार के इस तोहफे के बाद रेलवे के कर्मचारियों को 7951 रुपए बोनस के तौर पर मिल सकता है। आपको बता दें कि रेलवे कर्मचारियों को पेमेंट ऑफ बोनस एक्स-1965 से तहत अलग से बोनस मिलता है। दरअसल रेलवे कर्मचारियों की नौकरी के नेचर और उनके महत्व को देकते हुए इस बोनस की शुरुआत की गई थी।
कैबिनेट बैठक के दौरान न केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस बल्कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। महंगाई भत्ते के अलावा आज की कैबिनेट बैठक में सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन योजना को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications