क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सस्ता हुआ Gold, कीमत में आई हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए आज 10 ग्राम सोने का दाम

Google Oneindia News

नई दिल्ली। सोने की कीमत में इस हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार को सोना सस्ता हो गया। कीमत में बड़ी गिरावट के बाद सोना 38486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोना 232 रुपए गिरकर 38486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। रुपए में मजबूती के कारण सोने की कीमत में ये गिरावट देखने को मिली। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नीचे गिर गई।

 सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

रुपये में मजबूती आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 232 रुपए गिरकर 38,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोना 38,718 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 232 रुपए गिरकर 38,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं।

 चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की कीमत में भी गिरावट

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। हालांकि ये गिरावट बहुत मामूली थी। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एक किलोग्राम चांदी के भाव 45,196 रुपए से गिरकर 45,189 रुपए पर आ गए है। बाजार जानकारों के मुताबिक सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच निवेशकों के सौदा बढ़ाए जाने से वायदा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.27 प्रतिशत बढ़कर 17 डॉलर औंस पर पहुंच गई।

 क्यों सस्ता हुआ सोना

क्यों सस्ता हुआ सोना

बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर सोने पर दिखा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती के साथ सोने के भाव पर अतिरिक्त दबाव रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 1,470 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वैश्विक रूख के साथ निवेशकों के सौदा बढ़ाए जाने से सोने के भाव में तेजी आई। वहीं अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म करने को लेकर डील पर कभी भी हस्ताक्षर हो सकते है, जिसका असर सोने की कीमत पर दिखा।। निवेशकों का रुझान अब शेयर बाजार की ओर बढ़ गया है।

Comments
English summary
Good News: Big Fall in Gold Rate, Silver price Down by Rs 7, Know Today's Gold Rate.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X