ढाई साल बाद फिर से उड़ान भरने को तैयार जेट एयरवेज, जानिए कब से मिलेगी सफर की सुविधा
ढाई साल बाद फिर से उड़ान भरने को तैयार जेट एयरवेज, जानिए कब से मिलेगी सफर की सुविधा
नई दिल्ली, 13 सितंबर। लगातार हो रहे घाटे के बाद जेट एयरवेज( Jet Airways) ने अपनी सेवा को स्थगित कर दिया था। अब ढाई साल बाद एक बार फिर से विमान कंपनी ने अपनी सेवा को फिर से शुरू करने की तैयारी कर ली है। विमान कंपनी जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरती नजर आएगी। जेट एय़रवेज की फ्लाइट 2022 की पहली वित्तीय तिमाही से एक बार फिर से अपनी घरेलू विमानों को शुरू कर सकती है। आपको बता दें कि कोरोना और लॉकडाउन के कारण विमानों को रद्द किया गया। जिसकी वजह से अधिकांश एयरलाइंस कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है।
Recommended Video

एक बार फिर उड़ान भरने को तैयार
जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने को तैयार है। लगातार घाटे के कारण कंपनी ने अपनी उड़ानों को अस्थाई तौर पर रोका था, लेकिन एक बार फिर से जेट एयरवेज की विमाने उड़ान भरने को तैयार है। साल 2022 के पहले तिमाही से कंपनी डोमेस्टिक उड़ानों की शुरूआत करेगी तो वहीं छमाही के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू किया जाएगा। फिलहाल कंपनी विमान के रूट्स और शिड्यूल को तय कर रही है। जल्द ही इसकी विस्तृत जनकारी साझा की जाएगी। कंपनी उड़ानों के संचालन के लिए एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर चुकी है, उसे पाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कंपनी का टारगेट अगले तीन सालों में फिर से मजबूती के साथ खड़े होना है। कंपनी तीन सालों में 50 से अधिक विमानों का संचालन करने की तैयारी कर रही है। वहीं अगले 5 सालों में कंपनी 100 से ज्यादा विमानों की शुरुआत करने की दिशा में बढ़ रही है। कंपनी भारी नुकसान के बाद एक बार फिर से खुद को खड़ा करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी अब अपना हेड ऑफिस दिल्ली-एनसीआर और कॉरपोरेट ऑफिस गुरुग्राम शिफ्ट करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications