सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 28,700 रुपए के स्तर पर आई, चांदी भी हुई सस्ती
सोने और चांदी कीमतों में सोमवार को बाजार खुलने के साथ गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 40 रुपए घटकर 28,700 हो गई है।
नई दिल्ली। सोने और चांदी कीमतों में सोमवार को बाजार खुलने के साथ गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 40 रुपए घटकर 28,700 हो गई है। वहीं चांदी की कीमत 50 रुपए घटकर 40,400 रुपए के स्तर पर आ गई है। दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक बाजार में कम मांग के चलते सोने की कीमतों में यह फर्क असर आया है।













Click it and Unblock the Notifications