Gold-Silver Rate: लगातार गिरने के बाद जानें कितना सस्ता हुआ सोना? 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

नई दिल्ली। Gold Rate on 14th October 2020. सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। दशहरा, दिवाली से पहले सोने की मांग में तेजी आ जाती है। सोने की मांग बढ़ने से कीमत में तेजी आ जाती है। ऐसे में त्योहारी सीजन से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। पिछले कई हफ्तों से सोने में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में फिर से गिरावट जारी है। पिछले कई सत्र से सोने की कीमत में आई गिरावट के बाद सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 7 हजार रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। हालांकि बुधवार को सोने के वायदा कीमत में 0.19 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

एमसीएक्स पर सोने का भाव

एमसीएक्स पर सोने का भाव

सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। MCX पर अगर सोने की कीमत देखें तो दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.19 फीसदी बढ़कर सोना 50343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.3% बढ़कर 60738 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोने की कीमत 850 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे लुढ़क गए। वहीं चांदी की कीमत 2600 रुपए प्रति किलोग्राम गिर गई। अगर वैश्विक बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत 1.6 प्रतिशत गिरकर 1892.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है।

Recommended Video

    Sovereign Gold Bond: Diwali से पहले सस्ते में Gold खरीदने का सुनहरा मौका । वनइंडिया हिंदी
    कैसा रहा आज सर्राफा बाजारों में सोने का हाल

    कैसा रहा आज सर्राफा बाजारों में सोने का हाल

    देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के मूल्य पर नजर डाले तो 14 अक्टूबर को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए रेट के मुताबिक 14 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 530 रुपए नीचे गिर गई और सोना सस्ता होकर 50617 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी 1874 रुपए की गिरावट आई।

     सोने का आज का भाव

    सोने का आज का भाव

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51147 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 50617 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50414 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46365 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37963 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज चांदी करीब 1874 रुपए नीचे गिरकर 60314 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+