Gold-Silver Rate: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, 2500 रुपए नीचे लुढ़का, 10000 रु गिरे चांदी के भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। लगातार चौथे दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार 24 सितंबर को सर्राफा बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोने और चांदी दोनों के दामों में बड़ी दर्ज की गई है। सोना इस हफ्ते में अब तक 2500 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। वहीं पिछले 4 दिनों में चांदी की कीमत में 10000 रुपए की गिरावट आ चुकी है।
Gold Rate:रिकॉर्ड स्तर से 6000 रु गिरे दाम, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी
सस्ता हुआ सोना
गुरुवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना वायदा कीमत में 0.45% की गिरावट आई और सोना गिरकर 49293 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले चार दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। चार दिनों में सोना अब तक 2500 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। घरेलू बाजार के साथ-साथ सोने के वैश्विक कीमत में भी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में सोना 0.3% गिरकर 1858.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
4 दिन में 2500 रुपए गिरे सोने के भाव
सोने की कीमत में पिछले चार दिनों से गिरावट जारी है। गुरुवार को MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.45% गिरकर 49293 पर पहुंच गई. वहीं चांदी के फ्यूचर भाव में 3 फीसदी की बड़ी गिरावट आई और चांदी गिरकर 56710 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों में सोने की कीमत 2500 रुपर की गिरावट आई है। पिछले सत्र के मुकाबले सोने में 1.9 फीसदी की मंदी देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमत 4.5 फीसदी गिर गई और चांदी की कीमत में 2700 रुपए की गिरावट आई है।
क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट
बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना पिछले दो महीनों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। निवेशकों की उदासीनता के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है।निवेशकों ने अमेरिका में जॉबलेस क्लेम के आंकड़ों से पहले सतर्कता दिखाई है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ता दिख रहा है। वहीं डॉलर में मजबूती के चलते सोने के दाम गिरने लगे हैं। वहीं यूरोप में आर्थिक मंदी के संकेतों के बीच डॉलर अन्य मुद्राैओं के मुकाबले 8 सप्ताह के शिखर के करीब पहुंच गया है।