Gold-Silver Rate: त्योहारों की शुरुआत से पहले 18000 रु गिरे चांदी के भाव, सोना 6300 रु हुआ सस्ता, जानिए कैसा रहेगा आगे का हाल

Gold-Silver Rate: त्योहारों की शुरुआत से पहले 18000 रु गिरे चांदी के भाव, सोना 6300 रु हुआ सस्ता, जानिए कैसा रहेगा आगे का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत अगस्त महीने में अपने उच्चतम स्तर पर थी तो वहीं सितंबर में सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमत 7 अगस्त को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर था। अगर सोने की कीमत में गिरावट की बात करें तो अगस्त के मुकाबले सोना 6280 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे लुढ़क गया है। वहीं चांदी की कीमत में 18000 रुपर तक की गिरावट आई है। 7 अगस्त 2020 के मुकाबले सोने-चांदी की कीमत में सितंबर महीने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

 सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

कोरोना वायरस के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में उछल-पुथल देखने को मिला है। इसका असर सोने-चांदी की कीमत पर भी पड़ा है। सितंबर महीने में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 6300 रुपए तक नीचे लुढ़क गया तो वहीं चांदी की कीमत में 18000 रुपए के करीब गिरावट आई। सोना और चांदी की कीमत में इस सप्ताह मार्च के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। बजैसे-जैसे डॉलर मजबूत होता जा रहा है , सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आ रही है।

सोने की कीमत में 4.6 फीसदी की गिरावट

सोने की कीमत में 4.6 फीसदी की गिरावट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते सोने की कीमत में 4.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी में 15 फीसदी की मंदी आई है। सिर्फ इस हफ्ते सोने की कीमत में 1800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई तो हीं चांदी की कीमत एक हफ्ते के भीतर 9600 रुपए तक नीचे गिर गई। अगर ऑल टाइम हाई रेट की बात करें तो सोना करीब 6300 रुपए की गिरावट आई है। जबकि चांदी 17536 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे गिर गया।

 7 अगस्त के मुकाबले सोने का ताजा रेट

7 अगस्त के मुकाबले सोने का ताजा रेट


7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर था। सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि चांदी 76008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं 25 सितंबर को सोने की कीमत 49846 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई और 57477 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं MCX पर सोने -चांदी की कीमत पर नजर डाले तो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 51,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था। सोना 2056 रुपए प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई।

 कैसा रहेगा आगे का हाल

कैसा रहेगा आगे का हाल

बाजार जानकारों की बात माने तो विकसित देशों में ब्याज दरें शून्य के करीब हैं। ब्याज दरों का असर सोने की कीमत पर पड़ता है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है ब्याज दरें शून्य के करीब होने से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव करेंगे। निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से सोने की मांग बढ़ेगी और कीमत में तेजी आएगी। जानकारों के मुताबिक आनमे वाले दिनों में सोने की कीमत में उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+