Gold-Silver Rate Review: सोने की चमक बरकरार, जानें आने वाले हफ्ते में कैसा रहेगा हाल

Gold-Silver Rate Review: सोने की चमक बरकरार, जानें आने वाले हफ्ते में कैसा रहेगा हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate Review. सोने-चांदी की कीमत के लिए यह हफ्ता बेहतरीन रहा। इस हफ्ते सोने की कीमत( Gold Rate) की कीमत 50000 रुपए के पार हो गई। वहीं चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई और चांदी 67000 रुपए के करीब पहुंच गया। इस हफ्ते सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई है। दिसंबर 2020 के आखिरी हफ्ते के पहले दिन जो सोना ( Gold) 49572 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच था, वो 1 जनवरी 2021 को 50298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) जो सोमवार को 67742 रुपए प्रति किलोग्राम था, वो साल 2021 के पहले दिन 66963 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत इस हफ्ते

सोने की कीमत इस हफ्ते

साल 2020 के आखिरी हफ्ते में सोने की कीमत में 106 रुपए की तेजी आई और सोने का भाव बढ़कर 50298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इस हफ्ते चांदी की कीमत 686 रुपए गिर गई। चांदी की कीमत सोमवार को 67742 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो शुक्रवार को गिरकर 66963 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आन की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपक अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल क मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

 सोने में 28 फीसदी की तेजी

सोने में 28 फीसदी की तेजी

वहीं साल 2020 में सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी 2020 में सोने की कीमत में अच्छा उछाल देखने को मिला। वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+