Gold-Silve Rate: सोने में जबरदस्‍त गिरावट, 10000 रु तक गिरे दाम, जानें कैसा है चांदी का हाल

Gold-Silve Rate: सोने में जबरदस्‍त गिरावट, 10000 रु तक गिरे दाम, जानें कैसा है चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Prices. सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रह है। सोना पिछले कई दिनों से लगातार सस्ता हो रहा है। सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के चलते सोना 8 महीने से अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने के आज की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम भाव से करें तो सोना 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

Recommended Video

    Gold-Silver Rate: Gold-Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का भाव ? । वनइंडिया हिंदी
    सोना फिर से हुआ सस्ता

    सोना फिर से हुआ सस्ता

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना फिर से सस्ता हो गया। सोने के भाव में फिर से बड़ी गिरावट आ गई। सोने की कीमत 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमत शुक्रवार 19 फरवरी को गिरकर 46168 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में में करीब 1000 रुपए क गिरावट आई है। सिल्वर के दाम गिरकर 67764 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

     8 फीसदी तक गिर चुका है सोना

    8 फीसदी तक गिर चुका है सोना

    सोने की कीमत में इस साल अब तक 8 फीसदी क गिरावट आ चुकी है। 2021 के दो महीनों में ही सोना 4000 रुपए तक गिर चुका है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने और चांदी की भाव में मंदी जारी है। आने वाले अगले कुछ दिनों तक सोने में और गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

     उच्चतम स्तर से 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

    उच्चतम स्तर से 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना

    सोने की कीमत में इस साल बड़ी गिरावट की स्थिति बनी हुई है। इस साल अब तक सोना जहां 8 फीसदी तक गिर चुका है तो वहीं अपने उच्चतम स्तर से 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोना इस साल में अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 10000 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपन रिकॉर्ड स्तर 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें तो सोने में बड़ी गिरावट आ चुकी है।

     19 फऱवरी को सोने की कीमत

    19 फऱवरी को सोने की कीमत

    भारतीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई। सुबह से ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। ये लगातार छठवां दिन है जब सोने कीमत में कमी आई। गोल्ड फ्यूचर रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर, सोने का वायदा 0.2% फिसलकर 46145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। य कीमत सोने के 8 महीने का सबसे निचला स्तर है। वहीं चांदी वायदा कीमत में 1% क गिरावट आई और चांदी गिरकर 68479 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

     24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक से सोने का भाव

    24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक से सोने का भाव

    सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कीमत के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 45983 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34626 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 936 रुपए क गिरावट आई और चांदी के दाम 67764 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

    सोना खरीदना चहते हैं तो जानें एक्सपर्ट्स की राय

    सोना खरीदना चहते हैं तो जानें एक्सपर्ट्स की राय

    बाजार जानकारों की माने तो सोना खरीदन का सही मौका है। सोने की ताजा कीमत 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गई है। वहीं एमसीएक्स पर भी सोना 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। जानकारों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन आने के बाद से निवेशकों का उत्साह सोने से कम हुआ है और वो सोने के बजाए शेयर बाजार में निवेश कर रहा है। जिसक कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है।

     18 फरवरी को सोने का भाव

    18 फरवरी को सोने का भाव

    18 फरवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 46447 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए सोने-चांदी के आज के भाव पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46447 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46261 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42545 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

    क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    बाजार जानकारों क माने तो कोरोना वैक्सीन के आने के बाद बाजार में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में निवेशक गोल्ड को छोड़कर शेयर बाजार और अन्य निवेशों में अपना निवेश कर रहे हैं। शेयर बाजार में निवेश कर निवेशक कम समय में ज्यादा रिटर्न कमा रह हैं, जिसके कारण सोने में बिकवाली बढ़ गई है।

     सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

    सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में कटौती

    बजट में निर्मला सीतारमण ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (import tax) में भारी कटौती का ऐलान किया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। अब सोने पर 12.5 फीसदी क बजाए 7.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ेगा।

     गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

    गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी डिमांड

    आपको बता दें कि सोने के ईटीएफ में निवेशकों का रुझान काफी बढ़ा है। पिछले कुछ वक्त में गोल्ड ईटीएफ की डिमांड तेजी से बढ़ी है।अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले एक महीने में गोल्ड ईटीएफ में 625 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं बीते दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में 1055 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। लोग गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+