Gold-Silver Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी, जानिए आज का भाव

Gold-Silver Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, हफ्ते के पहले दिन ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। Gold Rate on 7th December 2020. सोने की कीमत में सोमवार को हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। सोमवार को सोना महंगा हो गया। वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में तेजी आई, सोने के दाम आज 49399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, वहीं चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में जल्द राहत पैकेज की उम्मीद के कारण सोने की कीमत को बल मिला है।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में सोमवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिका में राहत पैकेज के ऐलान की उम्मीद के कारण वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सोने पर दबाव बना हुआ था। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने की बिकवाली बढ़ी थी, जिसके कारण सोने का दाम गिर रहा था, लेकिन एक बार फिर से घरेलु बाजार में मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमत को बल मिल रहा है। अमेरिका में जल्द राहत पैकेट की घोषणा हो सकती है। वहां 908 अरब डॉलर के पैकेज पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के बीच सहमति बनती दिख रही है। इस पैकेज की उम्मीद के कारण सोने के दाम को बल मिला है।

 सोने की आज की कीमत

सोने की आज की कीमत

सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 136 रुपए लुढ़ककर 48813 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं वैश्विक बाजार में सोना 1,836.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 24.13 डॉलर प्रति औंस पर रही। आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज सोने की कीमत में शुक्रवार के मुकाबले तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

10 ग्राम सोने का आज का भाव

10 ग्राम सोने का आज का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37041 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि आज चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के दाम 63064 रुपए से गिरकर 63013 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+