Gold-Silver Rate: फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले 7000 गिरे सोने के दाम, जानिए कैसा है चांदी का हाल
Gold-Silver Rate: फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले 7000 गिरे सोने के दाम, जानिए कैसा है चांदी का हाल
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 28 September.सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में 28 सितंबर, सोमवार को फिर से गिरावट दर्ज की गई। MCX पर आज सोने की कीमत में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सोना गिरकर 49460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1 फीसदी की गिरावट आई और चांदी 58473 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
उच्चतम स्तर से 7000 नीचे लुढ़का सोना
पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 2000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. वहीं तांदी के दाम एक हफ्ते के भीतर 9000 रुपए तक नीचे गिर गए। वहीं अगर सोने की कीमत की चुलना 7 अगस्त 2020 के दाम से करें, जबकि सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर ता तो सोने की कीमत में अब तक 7000 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 28 सितंबर को सोना 49460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। डेढ़ महीने के भीतर सोने की कीमत में 7000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में 7 अगस्त के मुकाबले 18736 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त को सर्राफा बाजारों में चांदी 76008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। सोने पर दवाब की स्थिति बनी हुई है। डॉलर में आई तेजी के कारण सोने पर दवाब बना हुआ है।
28 सितंबर को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर
सोने-चांदी की कीमत पर अगर नजर डाले तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 49739 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत में 106 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 49540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 45561 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37304 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत आज 57272 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
फेस्टिव सीजन का पड़ेगा असर
बाजार जानकारों की मानें तो अभी सोने की कीमत में गिरावट जारी रहेगी। नवंबर में दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहारों और शादियों के सीजन की वजह से सोने की मांग में इजाफा हो सकता, जिसके चलते सोने की कीमत में तेजी आ सकती है। वहीं डीलर्स ग्राहकों को सोने की खरीद पर चूट भी ऑफर कर रहे हैं। लेकिन सोने की कीमत में गिरावट लगातार जारी है।