दो दिनों में सोना और चांदी के दाम में आई भारी गिरावट
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में आई गिरावट की वजह से देश में इसकी खरीद में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में सोने के दाम में 570 रुपए प्रति दस 10 ग्राम कम हुआ है। कीमतों में कमी ना सिर्फ सोने के दाम में बल्कि चांदी के दाम में देखने को मिली है। चांदी के दाम मे 795 रुपए प्रति किलो की कमी की गई है। कीमतों में कमी वैश्विक स्तर पर सोना और चांदी के दाम में गिरावट की वजह से देखने को मिला है। दिल्ली में सोन आज 120 रुपए प्रति दस ग्राम गिर गया है। सोने का दाम पिछले दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज सोने का दाम 34080 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
सिक्का बनाने वाले निर्माताओं की मांग में जिस तरह से बढ़ोतरी देखने को मिली है उसके बाद चांदी के दाम में 370 रुपए प्रति किलो की कमी दर्ज की गई है जिसके बाद इसके दाम 40680 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। बता दें कि गुरुवार को भी सोने के दाम में 450 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई, जबकि आज 120 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिला है। चांदी के दाम में कुल 795 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं के दाम में आई कमी की वजह से सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है।
वैश्विक बाजार में कमी का असर सीधे तौर पर भारत में देखने को मिल रहा है। लंदन में सोना 5.85 डॉलर की कमी देखने को मिला है जिसके बाद लंदन में सोने के दाम 1307.90 डॉलर प्रति औंस हो गया है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों की वजह से दुनियाभर में प्रमुख मुद्राओं के दाम में तेजी देखने को मिला है।
इसे भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन आयुक्त बोले- देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव, हमारी तैयारियां पूरी