Gold Rate: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Rate: रिकॉर्डस्तर पर पहुंचकर लगातार तीसरे दिन लुढ़का सोना, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। 3 जुलाई 2020 को सोना एक बार फिर से नीचे लुढ़क गया। बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत 133 रुपए गिरकर 48357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और चांदी की कीमत 48594 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Unlock 2.0 के पहले ही दिन सोने ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 50 हजार के करीब पहुंचा Gold
सोना फिर से हुआ सस्ता
सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को के फ्यूचरक रेट में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोने की कीमत में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सोना गिरकर 48,171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.48 फीसदी की गिरावट आई और चांदी का भाव 49,187 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया.
Recommended Video
सर्राफा बाजार पर एक नजर
सोने की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जोखिम धारणा में सुधार और रुपए की मजबूती की वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट जो देश के 14 सर्ऱाफा बाजार में की कीमत का औसत रेट बताता है, सोने की ताजा रेट अआपडेट की गई है। आज सोने की कीमत में 133 रुपए की गिरावट आई। 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 48357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 48163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 44295 रुपए पर पहुंच गई तो 20 कैरेट वाले सोने की चांदी की कीमत गिरकर 36268 रुपए की कीमत पर पहुंच गई। 8 कैरेट वाले गिन्नी की कीमत गिरकर 28289 रुपए पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 249 रुपए गिरकर 48594 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बुधवार को सोने ने बनाया था रिकॉर्ड
1 जुलाई 2020 को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर की तेजी आई। सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका, चीन भारत और ईरान के बीच बनी तनाव की स्थिति के कारण सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। सोना 48980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 1116 रुपए ऊपर की तेजी आई और चांदी का भाव 49716 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।