Sone Chandi ka Bhav: फिर गिरे सोने-चांदी के दाम, खरीददारी से पहले चेक कीजिए गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
Gold Price Today in Hindi: सावन का महीना चल रहा है और इसमें सोने और चांदी के दाम में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को सोने के दाम में कमी आने के बाद आज, मंगलवार, 30 जुलाई को भी गिरावट जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोना आज सस्ता नजर रहा है।
देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत 63 से 64 हजार रुपये के आसापास चल रहा है। जबकि चांदी आज 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, कल ये कीमत 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 6,910 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 6,335 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट वाले प्रति ग्राम सोने की कीमत 6,895 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 6,320 रुपये प्रति ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 6,900 रुपये प्रति ग्राम चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 6,325 रुपये प्रति ग्राम पर है।
आज भारत में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (22k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 6,320 रुपये
8 ग्राम: 50,560 रुपये
10 ग्राम: 63,200 रुपये
100 ग्राम: 6,32,000 रुपये
आज भारत में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (24k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 6,895 रुपये
8 ग्राम: 55,160 रुपये
10 ग्राम: 68,950 रुपये
100 ग्राम: 6,89,500 रुपये
आज भारत में प्रति ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत (18k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 5,171 रुपये
8 ग्राम: 41,368 रुपये
10 ग्राम: 51,710 रुपये
100 ग्राम: 5,17,100 रुपये
मिस्ड कॉल से चेक करें गोल्ड और सिल्वर का रेट
सोने और चांदी की कीमत आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपके मिस्ड कॉल करते ही, आपके पास एक एसएमएस के जरिए गोल्ड रेट की जानकारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications