Gold Rate Today: वीकेंड पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, गहना खरीदना है तो जान लें आज का लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today (5 July 2025): शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में शनिवार (05 जून) की सुबह हल्की गिरावट देखने को मिली है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹10 सस्ता होकर ₹98,720 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹10 की बढ़त दर्ज की गई है, और यह अब ₹90,490 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
देश के फिलहाल सभी शहरों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98 हजार के पार कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 90 हजार प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,870 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹90,640 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹98,720 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट सोना ₹90,490 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
Silver Price In India Today (5 July 2025): चांदी की कीमत भी ₹100 घटकर ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमत ₹1,09,900 प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा ₹1,19,900 प्रति किलोग्राम है।
वैश्विक बाजार में सोने की तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को यूएस डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार सौदों की समयसीमा तय किए जाने के बाद निवेशकों की नजरें इसपर टिकी हुई हैं।
- स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.5% बढ़कर $3,343.07 प्रति औंस पहुंच गई। इस सप्ताह अब तक इसमें 2.1% की बढ़त दर्ज की गई है।
- यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.3% की बढ़त के साथ यह $3,352.50 पर पहुंच गया है।
- स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.1% बढ़कर $36.86 प्रति औंस रही।
- पैलेडियम 0.1% फिसलकर $1,135.70 पर रहा।
प्लैटिनम में 0.7% की तेजी रही और यह $1,376.33 प्रति औंस पर पहुंच गया। यह लगातार पांचवें सप्ताह तेजी की ओर अग्रसर है।
सोने-चांदी के बाजार में यह उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए सतर्क रहने का संकेत है, खासकर वैश्विक अनिश्चितताओं और घरेलू मांग के चलते कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications