Gold Rate: सोना ₹19,000, चांदी में ₹10,673 की छलांग! अब और कितना बढ़ेगा दाम? खरीदने से पहले जानें भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त में अब तक MCX गोल्ड करीब ₹19,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। पिछले एक हफ्ते में ही इसमें करीब ₹8,000 की तेजी आई है। 22 अगस्त को एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव ₹1,62,438 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

सिर्फ गोल्ड ही नहीं चांदी भी तेज दौड़ रही है। 22 अगस्त को चांदी ₹10,673 प्रति किलोग्राम उछलकर ₹2,48,124 के स्तर पर पहुंच गई। बाजार आंकड़ों में 21 अगस्त को सितंबर सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट करीब ₹2,46,597 प्रति किलो दर्ज हुआ था। शनिवार और रविवार बाजार बंद रहता है, इसलिए सोने और चांदी के भाव शुक्रवार वाले ही दोनों दिन चलते हैं।

Gold Price Today

सोने की इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर कमजोर अमेरिकी डॉलर माना जा रहा है। डॉलर तीन महीने के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। डॉलर कमजोर होने पर आम तौर पर गोल्ड दूसरे देशों के खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक हो जाता है। इससे सोने में खरीदारी बढ़ सकती है।

इसके साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना भी कम मानी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते तेजी के बावजूद यह उम्मीद बनी हुई है। अगर अमेरिकी ट्रेजरी की पुरानी सरकारी बॉन्ड बायबैक योजना आगे बढ़ती है, तो डॉलर पर और दबाव बन सकता है। यह गोल्ड के लिए पॉजिटिव संकेत हो सकता है।

एक महीने में ₹19,000 की छलांग

अगस्त में सोने का भाव करीब 13।30 फीसदी यानी ₹19,000 प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है। साल 2026 में अब तक गोल्ड में करीब 20 फीसदी की तेजी बताई जा रही है। इस उछाल ने पिछली गिरावट से हुए नुकसान को काफी हद तक रिकवर करा दिया है।

सोना अब अपने ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच रहा है। मौजूदा भाव इस रिकॉर्ड स्तर से करीब 10 फीसदी नीचे है। महीने की शुरुआत में यह अंतर करीब 21 फीसदी था। यानी कुछ ही हफ्तों में गोल्ड ने रिकॉर्ड हाई की तरफ तेज वापसी की है।

Gold Rate In India: आज का Gold Rate: शहरवार 24K, 22K और 18K सोने के दाम

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
मुंबई ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
कोलकाता ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
चेन्नई ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,27,300
पटना ₹1,63,140 ₹1,49,550 ₹1,22,370
लखनऊ ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
मेरठ ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
कानपुर ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
अयोध्या ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
गाजियाबाद ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
नोएडा ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
गुरुग्राम ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
चंडीगढ़ ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
जयपुर ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
लुधियाना ₹1,63,240 ₹1,49,650 ₹1,22,470
गुवाहाटी ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
इंदौर ₹1,63,140 ₹1,49,550 ₹1,22,370
अहमदाबाद ₹1,63,140 ₹1,49,550 ₹1,22,370
वडोदरा ₹1,63,140 ₹1,49,550 ₹1,22,370
सूरत ₹1,63,140 ₹1,49,550 ₹1,22,370
नागपुर ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
पुणे ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
नासिक ₹1,63,120 ₹1,49,530 ₹1,22,350
बैंगलोर ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
भुवनेश्वर ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
रायपुर ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320
हैदराबाद ₹1,63,090 ₹1,49,500 ₹1,22,320

₹1.65 लाख तक जा सकता है गोल्ड?

एनरिच मनी के सीईओ पॉनमुडी आर के मुताबिक, अभी ₹1,62,500 से ₹1,63,000 का स्तर गोल्ड के लिए अहम रेजिस्टेंस है। उन्होंने कहा, "अगर कीमत ₹1,63,000 के आसपास मजबूती से टिकती है और यह स्तर पार करती है, तो अगला लक्ष्य ₹1,65,000 के करीब बन सकता है।" हाल के बाजार विश्लेषणों में भी पॉनमुडी आर ने ₹1।63 लाख के ऊपर टिकाव को आगे की तेजी के लिए अहम बताया है।

यानी मिडिल क्लास खरीदारों के लिए तस्वीर साफ है। अगर शादी, निवेश या ज्वेलरी खरीदने की तैयारी है, तो खरीदारी से पहले आज का रेट जरूर चेक करें। हालांकि, तेजी के दौर में सिर्फ भाव देखकर निवेश का फैसला लेना ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+