Gold Rate Today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट?
Gold Rate Today (26 July 2025): अमेरिका द्वारा टैरिफ से जुड़ी चिंताओं में नरमी और डॉलर इंडेक्स के दो हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचने के चलते सोने और चांदी की चमक लगातार फीकी पड़ती जा रही है। सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में कुल ₹1,860 की गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,710 सस्ता हो चुका है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,00,620 पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी ₹92,240 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। लेकिन देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड अभी भी एक लाख के करीब है और 22 कैरेट सोना 92 हजार के पार कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 92,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price In India Today (26 July 2025): चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी ₹100 गिरकर ₹1,17,900 पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹1,17,900 किलोग्राम है। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी ₹1,27,900 बिक रही है।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 26 जुलाई 2025 को सोने के दाम?
- दिल्ली ₹92,240 (22kt) ₹1,00,620 (24kt)
- जयपुर ₹92,240 (22kt) ₹1,00,620 (24kt)
- अहमदाबाद ₹92,140 (22kt) ₹1,00,520 (24kt)
- पटना ₹92,140 (22kt) ₹1,00,520 (24kt)
- मुंबई ₹92,090 (22kt) ₹1,00,470 (24kt)
- हैदराबाद ₹92,090 (22kt) ₹1,00,470 (24kt)
- चेन्नई ₹92,090 (22kt) ₹1,00,470 (24kt)
- बेंगलुरु ₹92,090 (22kt) ₹1,00,470 (24kt)
- कोलकाता ₹92,090 (22kt) ₹1,00,470 (24kt)
- नोएडा ₹92,240 (22kt) ₹1,00,620 (24kt)
- गाजियाबाद ₹92,240 (22kt) ₹1,00,620 (24kt)
- लखनऊ ₹92,240 (22kt) ₹1,00,620 (24kt)
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट निवेशकों को आकर्षित कर सकती है, लेकिन बाजार की मौजूदा अनिश्चितता को देखते हुए विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications