Gold Rate: सोने की कीमतों में गिरावट, दिल्ली से मुंबई तक 19 अगस्त को कितने पर पहुंचा गोल्ड रेट

Gold Rate Today (19 August 2025): सोने के दामों में आज मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार की तुलना में आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹450 सस्ता हो गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹400 तक नीचे आया है। देशभर के कई शहरों में सोना अभी भी ₹1,00,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,00,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹92,500 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,00,750 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,350 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकात में 24 कैरेट सोना ₹1,00,750 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,350 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today 19 August 2025

Silver Price In India Today (19 Aug 2025): आज 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹1,17,100 पर पहुंच गया है। कल की तुलना में इसमें ₹100 की तेजी आई है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 19 अगस्त 2025 को सोने के दाम?

दिल्ली में गोल्ड रेट

24 कैरेट सोना: ₹1,01,330 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹92,900 प्रति 10 ग्राम

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

24 कैरेट सोना: ₹1,00,750 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹92,350 प्रति 10 ग्राम

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़

24 कैरेट सोना: ₹1,00,900 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹92,500 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद और भोपाल

24 कैरेट सोना: ₹1,01,230 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹92,800 प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद

24 कैरेट सोना: ₹1,00,750 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹92,350 प्रति 10 ग्राम

सोना और चांधी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

  • सोना-चांदी के दाम कई कारणों की वजह से तय होते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार का ट्रेंड
  • आयात शुल्क और टैक्स
  • रुपये-डॉलर की चाल
  • डिमांड और सप्लाई

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर बैठक में ब्याज दर घटाने की उम्मीद के चलते कीमती धातुओं के भावों में तेजी-गिरावट का दौर जारी है। भारत में सोने का महत्व सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि शादियों और त्योहारों में भी इसका खास स्थान है। ऐसे में कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+