Gold Rate Today: सोने ने दिखाया जलवा! रेट 1 लाख 10 हजार के करीब, चांदी भी ₹1.28 लाख छूने को तैयार, लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today (15 September 2025): सोने की कीमतों में सोमवार को पिछले हफ्ते के मुकाबले आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना आज करीब ₹200 तक सस्ता हो गया है। देशभर में 22 कैरेट सोना ₹1,01,800 प्रति 10 ग्राम के ऊपर और 24 कैरेट सोना ₹1,11,200 प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं 15 सितंबर 2025 को सोने और चांदी के ताजा रेट।

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और फेडरल रिजर्व (Fed) की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने सोने को मजबूती दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रेड में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प यानी गोल्ड की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी वजह से गोल्ड फ्यूचर्स ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।

Gold Rate Today 15 September 2025

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,11,210 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि 22 कैरेट ₹1,01,950 के आसपास है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 24 कैरेट सोना ₹1,11,060 और 22 कैरेट ₹1,01,800 पर बिक रहा है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, स्पॉट गोल्ड $3,632 प्रति औंस पर स्थिर रहा, जो पिछले हाई के आसपास है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹1,09,356 पर ट्रेड कर रहा है।

🟡 Silver Price In India Today (15 september 2025): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया है। इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, चांदी का भाव 20 रुपये बढ़कर 1,28,730 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जबकि शनिवार को यह 1,28,710 रुपये प्रति किलोग्राम था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 5 अक्टूबर के वायदा में चांदी का भाव 1,28,840 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सोना और चांदी दोनों ही तेजी से रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। निवेशक और ज्वैलरी खरीदारों के लिए यह बड़ी खबर है।

Gold Price in India: 10 महानगरों में आज का सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

🔹 दिल्ली: 22K - ₹1,01,950 | 24K - ₹1,11,210

🔹 मुंबई: 22K - ₹1,01,800 | 24K - ₹1,11,060

🔹 कोलकाता: 22K - ₹1,01,800 | 24K - ₹1,10,520

🔹 चेन्नई: 22K - ₹1,01,800 | 24K - ₹1,11,060

🔹 बेंगलुरु: 22K - ₹1,01,800 | 24K - ₹1,11,060

🔹 हैदराबाद: 22K - ₹1,01,800 | 24K - ₹1,11,060

🔹 अहमदाबाद: 22K - ₹1,02,050 | 24K - ₹1,05,000

🔹 पुणे: 22K - ₹1,01,800 | 24K - ₹1,11,060

🔹 जयपुर: 22K - ₹1,01,950 | 24K - ₹1,11,210

🔹 लखनऊ: 22K - ₹1,01,950 | 24K - ₹1,11,210

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+