Gold Rate: आज लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या रहेगा सोने-चांदी का भाव? हफ्तेभर में कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
Gold Rate Today (07 September 2025): अगर आप आने वाले दिनों में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो रुकना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वजह ये है कि बीते एक हफ्ते में गोल्ड रेट्स में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। न सिर्फ वायदा बाजार (MCX) में बल्कि घरेलू मार्केट में भी 24 कैरेट, 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। आइए जानते हैं ताजा कीमतें और अब तक कितना महंगा हुआ है सोना। आज देश में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण का सोने-चांदी के भाव पर कोई असर नहीं पड़ता है। आज 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
7 दिनों में कितना महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड
साल 2025 सोने की कीमतों के लिए ऐतिहासिक रहा है। हर सप्ताह गोल्ड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 3 अक्टूबर एक्सपायरी वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव MCX पर उछलकर ₹1,07,740 तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह ₹1,07,807 के उच्च स्तर तक भी गया, जो इसका नया रिकॉर्ड है। अगर पिछले हफ्ते यानी 29 अगस्त से तुलना करें तो उस दिन इसका भाव ₹1,03,824 प्रति 10 ग्राम था। यानी एक हफ्ते में कीमत ₹3,916 बढ़ गई है।

लेटेस्ट सोने के रेट (IBJA के मुताबिक)
- 24 कैरेट सोना - ₹1,06,338/10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना - ₹1,03,790/10 ग्राम
- 20 कैरेट सोना - ₹94,640/10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना - ₹86,130/10 ग्राम
- 14 कैरेट सोना - ₹68,590/10 ग्राम
Silver Price In India Today (07 september 2025): सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी इजाफा हुआ है। आज दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी 1 लाख 36 हजार रुपये पर बिक रहा है। एक ग्राम चांदी 136 रुपये है।
जनवरी से अब तक कितना चढ़ा सोना?
1 जनवरी 2025 को MCX पर 10 ग्राम सोना ₹79,677 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं अब इसकी कीमत ₹1,07,740 हो चुकी है। यानी इस साल सिर्फ आठ महीने में ही सोने का भाव करीब ₹28,063 प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है। अगर एक महीने का हिसाब लगाएं तो 7 अगस्त को सोना ₹1,01,468 था और अब तक इसमें ₹6,272 की छलांग लग चुकी है।
घरेलू मार्केट में भी जोरदार उछाल
घरेलू बाजार भी सोने की चमक से अछूता नहीं रहा। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 29 अगस्त को 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,02,388 प्रति 10 ग्राम था। वहीं 5 दिनों बाद, 2 सितंबर को यह ₹1,06,338 हो गया। यानी महज एक हफ्ते में ₹3,950 का इजाफा।
खरीदते वक्त क्या रखें ध्यान?
IBJA की दरें देशभर में एक समान रहती हैं, लेकिन दुकानों पर सोना खरीदते समय उस पर 3% GST और ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ जाता है। इसलिए असली कीमत हमेशा वेबसाइट पर दिखने वाले भाव से ज्यादा होती है।
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इससे आप आसानी से असली और नकली में फर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications