Gold Rate: सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, 3 सितंबर को बने नए रिकॉर्ड! जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today (03 September 2025): सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार 3 सितंबर 2025 को जबरदस्त तेजी देखी गई है। सोना अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 10 ग्राम सोना 1,06,200 रुपये के पार बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 97,400 रुपये से ऊपर चला गया है। पिछले 24 घंटे में सोने की कीमत में करीब 100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,06,250 और 22 कैरेट सोना ₹97,410 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,06,100 जबकि 22 कैरेट सोना ₹97,260 प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,100 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,260 प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today 03 September 2025

Silver Price In India Today (03 September 2025): आज चांदी भी तेजी के साथ ₹1,27,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है। यह कल के मुकाबले करीब ₹900 महंगी हो चुकी है।

Gold Price in India: आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

Gold Rate Today

सोना-चांदी क्यों हो रहे हैं महंगे?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद - जब ब्याज दरें घटती हैं तो निवेशक सुरक्षित जगह निवेश करना पसंद करते हैं और सोना-चांदी हमेशा भरोसेमंद माने जाते हैं।

  • डॉलर-रुपया विनिमय दर - रुपये की कमजोरी ने भी सोने के दाम बढ़ाए।
  • अंतरराष्ट्रीय तनाव और अनिश्चितता - अमेरिका की नीतियों को लेकर असमंजस और वैश्विक हालात भी सोने की चमक बढ़ा रहे हैं।
  • चांदी की मांग में उछाल - नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती खपत ने चांदी को निवेशकों के लिए और आकर्षक बना दिया है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने के दाम हर दिन बदलते हैं। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर निर्भर करती है। भारतीय संस्कृति में सोना सिर्फ गहनों का नहीं, बल्कि निवेश और बचत का सबसे अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+