Gold Rate: सोना खरीदने वाली की लगी लॉटरी, 2 महीने में आज सबसे सस्ता गोल्ड, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

Gold Rate: सोना खरीदने वाली की लगी लॉटरी, 2 महीने में आज सबसे सस्ता गोल्ड, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

नई दिल्ली। सोना खरीदने वालों के लि आज का दिन अच्छा रहा है। सोने की कीमत में फिर से गिरावट देकने को मिली है। सोना 14 जुलाई को दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ग्‍लोबल मार्केट में सोने की कीमत में जारी गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना गिरावट के साथ खुला और इसकी कीमत 50600 रुपए के नजदीक पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम 57000 रुपए के पास पहुंच गया।

 2 महीने में सबसे सस्ता सोना

2 महीने में सबसे सस्ता सोना

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर अगर सोने की कीमत देखें तो गुरुवार को सोने की कीमत 171 रुपए गिर गया। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 171 रुपए टूटकर 50631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रैंड कर रहा है। जबकि कल सोना 50725 रुपए ये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मांग में नरमी के कारण सोना आज 0.35 फीसदी तक गिर गया है।

 सर्राफा बाजार में 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

सोने के हाजर भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट कुछ इस तरह से हैं।

  • 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50804 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 23 कैरेट वाला सोना 50601 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29720 रुपए प्रति 10 ग3ाम पर पहुंच गया।
 ग्लोबल बाजार का हाल

ग्लोबल बाजार का हाल


ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली। ग्‍लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत में सुस्ती देखने को मिली है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा है। आज अमेरिकी बाजार में सोने की कीमत 1,726.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोना आज 0.23 फीसदी गिरा है। बाजार जानकारों की माने तो डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमत पर दबाव बढ़ रहा है। सोने के दाम में इसके कारण गिरावट देकने को मिली है।

सरकार के फैसले से 2500 रु तक महंगा होगा सोना

सरकार के फैसले से 2500 रु तक महंगा होगा सोना

सरकार 1 जुलाई को सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी कर इसे 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया। सरकार सोने के आयात को कम करना चाहती है, जिसकी वजह से आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। लेकिन सरकार के इस फैसले से सोने के दाम बढ़ेंगे। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने की कीमत बढ़ेगी। यानी घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत और बढ़ जाएगी । इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि इंपोर्ट टैक्स बढ़ने से सोने की कीमत बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को महंगा सोना मिलेगा। उनके मुताबिक इंपोर्ट टैक्स 7.5 फीसदी से 12.5 फीसदी करने के बाद सोने पर लगने वाला कुल टैक्स 15 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि बेस ड्यूटी के अलावा 2.5 फीसदी कृषि सेस भी लगता है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारत में सोने की कीमत 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकती है।

फिलहाल 5600 रुपए सस्ता सोना खरीदने का मौका

फिलहाल 5600 रुपए सस्ता सोना खरीदने का मौका

अगर आप सोने की आज की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई से करें तो सोना 5600 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करने पर सोना 5600 रुपए और चांदी 20 हजार तक सस्ता बिक रहा है।

सोना खरीदते वक्त जरूर चेक करें ये 3 नंबर

सोना खरीदते वक्त जरूर चेक करें ये 3 नंबर

सोने की खरीदारी करते वक्त सोने की शुद्दता लोगों के लिए सबसे अहम मुद्दा होता है। सोने की शुद्धता को लेकर अगर आपके मन में कोई सवाल है तो खरीदारी के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने पर 995 लिखा होता है और 22 कैरेट पर 916 ल‍िखा होता है। जबकि 18 कैरेट गोल्ड पर 750 लिखा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+