Gold-Silver Price Today: फिर धड़ाम हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट, चांदी चमकी, जानें आज का भाव
Gold-Silver Price Today: फिर धड़ाम हुआ सोना, कीमत में आई बड़ी गिरावट, चांदी चमकी, जानें आज का भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी( Gold-Silver) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में चमक लौट आई। गुरुवार को सोने के फ्यूचर रेट में गरिवाट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने की कीमत 122 रुपए नीचे गिर गई। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.24 फीसदी गिरकर 51280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ सस्ता
गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमत में 122 रुपए की गिरावट आई। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 51402 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.21 फीसदी गिरकर 51506 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी की कीमत चमकी
वहीं अगर चांदी की बात करें तो फ्यूचर मार्केट में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 426 रुपए बढ़कर 68869 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं अगले साल मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत0.97 फीसदी की तेजी केो साथ 71152 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
Recommended Video

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का हाल
अगर वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत देखें तो सोने की कीमत में तेजी आई और दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1956.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतकॉमेक्स पर 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 27.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। आपको बता दें कि कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के कारण निवेशकों का उत्साह एक बार फिर से शेयर बाजार की ओर बढ़ा है। शेयर बाजार में आई तेजी के कारण निवेशकों ने सोने से पैसा निकालकर शेयर मार्केट में लगाना शुरू कर दिया है। सोने में बिकवाली शुरु होने के कारण कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि जानकार मानते हैं ये सोने की कीमत में जल्द तेजी देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications