Gold Rate: वेडिंग सीजन में चमका सोना, बढ़ी चांदी की कीमत, खरीदने से पहले चेक करें 24 कैरेट सोने का रेट

Gold Rate: वेडिंग सीजन में चमका सोना, बढ़ी चांदी की कीमत, खरीदने से पहले चेक करें 24 कैरेट सोने का रेट

नई दिल्ली। शादियों के सीजन में सोने की मांग के साथ-साथ सोने के दाम में भी तेजी आ गई है। सोना एक बार फिर से चमकने लगा है। गोल्ड रेट पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 51350 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी पर पहुंच गया हैौ। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आ गई है। चांदी की कीमत 62352 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। सोने-चांदी की कीमत में लंबे वक्त से गिरावट के बाद अब फिर से तेजी लौट रही है।

 सोना चमका, चांदी के भाव बढ़े

सोना चमका, चांदी के भाव बढ़े

सोने के वायदा भाव के साथ-साथ हाजिर भाव में भी तेजी लौटी है। हाजिर भाव की बात करें तो सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले हाजिर भाव की कीमत 51699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 62352 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं MCX पर आज सुबह सोने की कीमत 51350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो चांदी 62600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। मांग और खरीदारी बढ़ने की वजह से चांदी की कीमत में 0.08 फीसदी की तेजी आई है।

 24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियंन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51492 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47356 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 30244 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आज पहुंच गया है।

 ग्लोबल मार्केट में सोना धड़ाम

ग्लोबल मार्केट में सोना धड़ाम

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में सोना 0.29 फीसदी गिरकर 1,876.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.6 फीसदी तेजी के साथ 22.3 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्‍याज दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा कर दिया, जिससे कारण डॉलर ग्‍लोबल मार्केट में कमजोर होने लगा और सोने की कीमत में तेजी आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+