Gold Rate: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर से 6000 रु गिरे दाम, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी

Gold Rate: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, रिकॉर्ड स्तर से 6000 रु गिरे दाम, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना अपने उच्चतम स्तर से 6000 रुपर तक नीचे लुढ़क चुका है तो वहीं पिछले 3 दिनों में चांदी की कीमत में 7800 रुपए से ज्यादा आई है। दशहरा-दिवाली और वेडिंग सीजन के शुरुआत से पहले सोने-चांदी की कीमत में ये गिरावट खरीदारों को आकर्षित कर रहा है। वहीं डीलर्स भी मांग को बढ़ाने के लिए भारी-भरकम डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। बुधवार को सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट पर आइए एक नजर डालते हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना बुधवार, 23 सितंबर को एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोने की कीमत में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गिरावट के साथ सर्राफा बाजार खुला। MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.4% की गिरावट आई और सोना गिरकर 50180 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 1.6% नीचे लुढ़क गई और चांदी गिरकर 60250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर था, जिसके बाद से अब तक सोना 6000 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है।

 23 सितंबर को सोने-चांदी का भाव

23 सितंबर को सोने-चांदी का भाव

23 सितंबर को सोने की कीमत में 461 रुपए की गिरावट आई और चांदी 1742 रुपए नीचे गिर गया। सर्राफा बाजार नजर डाले तो पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में 1398 रुपए की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी 7688 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर 23 सितंबर को जारी किए गए रेट पर नजर डाले तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 50222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इस गिरावट के बाद आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 46003 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37667 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

 चांदी की कीमत में 1742 रुपए की गिरावट

चांदी की कीमत में 1742 रुपए की गिरावट

चांदी की कीमत में बुधवार को 1742 रुपए की गिरावट आई। चांदी गिरकर 58217 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में तीन दिनों में 7 हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है। बाजार जानकारों की माने तो कोरोना वायरस संक्रमण के सेकेंड वेव आने की आशंका के चलते निवेशकों ने डॉलर में अब सेफ इन्वेस्टमेंट खरीदारी शुरू कर दी है। जिसकी वजह से डॉलर में तेजी का रूख कायम है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमत में कमजोरी देकने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+