Gold Rate Today: लो जी...अब भरभरा कर गिर रहे सोने के दाम! 22 कैरेट गोल्ड हुआ और सस्ता, चेक करें लेटेस्ट भाव
Gold Rate Today 7 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार नरमी का दौर जारी है। शनिवार 7 फरवरी 2026 को लगातार तीसरे दिन गोल्ड के रेट नीचे आए हैं। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिल रहा है जो गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक सोने के दाम घटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट बनी हुई है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है।
दिल्ली में कितना सस्ता हुआ सोना? (Gold Price Today in Delhi)
7 फरवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लगातार तीसरे दिन आई गिरावट के बाद ज्वेलरी खरीदने वालों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है।

Gold Rate Today In India: 7 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,53,850 | 22 कैरेट - ₹1,41,040 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,53,700 | 22 कैरेट - ₹1,40,890 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,53,750 | 22 कैरेट - ₹1,40,940 | 18 कैरेट - ₹1,19,660
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,53,700 | 22 कैरेट - ₹1,40,890 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,53,700 | 22 कैरेट - ₹1,40,890 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,53,700 | 22 कैरेट - ₹1,40,890 | 18 कैरेट - ₹1,19,620
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,53,850 | 22 कैरेट - ₹1,41,040 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,53,750 | 22 कैरेट - ₹1,40,940 | 18 कैरेट - ₹1,19,660
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,53,850 | 22 कैरेट - ₹1,41,040 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,53,850 | 22 कैरेट - ₹1,41,040 | 18 कैरेट - ₹1,19,740
Silver Rate In India 7 February 2026:चांदी का हाल भी खराब (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ-साथ चांदी भी दबाव में है। 7 फरवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। गौर करने वाली बात यह है कि 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव करीब 74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में फिलहाल तेजी की संभावना कमजोर है और किसी भी उछाल पर मुनाफावसूली की रणनीति बेहतर हो सकती है।
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं? (Gold Silver Price Fixing India)
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और स्थानीय मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा MCX और ग्लोबल स्पॉट मार्केट में होने वाली हलचल का असर भी सीधे रेट पर पड़ता है। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
अब खरीदारी सही समय है या नहीं? (Gold Buying Advice)
लगातार गिरावट के बाद विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबी अवधि के निवेश या शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वालों के लिए यह मौका बेहतर हो सकता है। हालांकि शॉर्ट टर्म में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications