Gold Rate: सोना- चांदी एक हफ्ते में कितना हुआ महंगा,अब किस रेट पर बिक रहा है 22 कैरेट गोल्ड
Gold Rate Today 7 December 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में बीते एक सप्ताह के दौरान सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिली है। वीकली बेसिस पर 24 कैरेट सोना करीब 330 रुपये महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 300 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। 7 दिसंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,223.76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो देशभर में सोने के दाम लगभग एक जैसी तेजी के साथ दर्ज हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,19,450 रुपये के करीब है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,300 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,150 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (07 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,30,300 | 22 कैरेट - ₹1,19,450
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,30,150 | 22 कैरेट - ₹1,19,300
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,200 | 22 कैरेट - ₹1,19,350
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,30,150 | 22 कैरेट - ₹1,19,300
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,150 | 22 कैरेट - ₹1,19,300
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,150 | 22 कैरेट - ₹1,19,300
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,30,300 | 22 कैरेट - ₹1,19,450
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,30,200 | 22 कैरेट - ₹1,19,350
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,30,300 | 22 कैरेट - ₹1,19,450
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,30,300 | 22 कैरेट - ₹1,19,450
🟡 Silver Price In India Today (7 December 2025): चांदी ने भी निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न का संकेत दिया है। पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की तेजी आई है। 7 दिसंबर को चांदी का दाम 1,90,000 रुपये प्रति किलो के करीब दर्ज किया गया। विदेशी बाजारों में सिल्वर 58.17 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। दिग्गज निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का मानना है कि आने वाले समय में चांदी 70 डॉलर और बाद के वर्षों में और ऊंचे स्तर तक जा सकती है।
🟡 भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की मांग और आपूर्ति, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतें, आयात शुल्क, जीएसटी और वैश्विक आर्थिक हालात सीधे तौर पर सोने के रेट को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में बढ़ी खरीदारी भी दामों में तेजी का बड़ा कारण बनती है।












Click it and Unblock the Notifications