Gold Rate: सोना फिर से होने लगा सस्ता, चांदी भी गिरी, दिल्ली से मुंबई तक 22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव क्या है?

Gold Rate Today 31 October: सोने की कीमतों में एक दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख में बदलाव के चलते भारतीय बाजार में गोल्ड का भाव फिसल गया है। शुक्रवार 31 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,21,620 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,11,490 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

देश की आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,11,430 /प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,21,470/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। दरअसल, फेडरल रिजर्व ने हाल ही में अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है, लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगे दरों में ढील की कोई संभावना नहीं जताई। इससे निवेशकों ने सोने से दूरी बनाई है। वहीं, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड टेंशन में नरमी आने से भी सोने की मांग पर असर पड़ा है।

Gold Rate Today 31 October

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैरिफ को 10 प्रतिशत घटाकर 57% से 47% कर दिया है। दोनों देशों के बीच साउथ कोरिया में हुई मुलाकात के बाद ट्रेड और रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर समझौते के संकेत मिले हैं।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (31 अक्टूबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,520/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,10,490/10 ग्राम

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,21,470/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,340/10 ग्राम

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,21,520/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,10,490/10 ग्राम

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,21,620/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,11,490/10 ग्राम

🟡 Silver Price In India Today (31 Oct 2025): सोने की तरह चांदी के भाव में भी नरमी आई है। आज सुबह चांदी ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.21% की बढ़त के साथ 48.14 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में सोना-चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव जारी है। निवेशक अब फेडरल रिजर्व की अगली नीति और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे आने वाले दिनों में सोने के दामों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+